Ranchi : महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिये सक्रिय संस्था नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) अब झारखंड के सभी जिलों में अपना संगठन विस्तार करने जा रही है। संस्था की अध्यक्ष और पूर्व जैक पार्षद रानी कुमारी ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कमेटी में जिला अध्यक्ष समेत विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी, जिन्हें संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। रानी कुमारी ने बताया कि संस्था से जुड़ी महिलाओं को अलग-अलग जिलों में समिति गठन के लिये अधिकृत किया जा रहा है। इसके लिये संबंधित जिलों में पत्र भेजे जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर जागरूक और संगठित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। संस्था की ओर से बहुत जल्द ही राजधानी रांची में नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सम्मेलन में राज्यभर से महिला प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जहां महिला सुरक्षा, अधिकार और संगठन विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : लातेहार के जंगल में युवक-युवती के श’व मिलने से सनसनी…
इसे भी पढ़ें : CCL कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप…
इसे भी पढ़ें : दुमका में प्रज्ञा केंद्र संचालकों का हल्ला बोल…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में झोलाछाप डॉक्टरों पर आफत, बंद होंगे कई अवैध नर्सिंग होम…
इसे भी पढ़ें : DGP का बड़ा फैसला: अब अपराधियों पर और तेज होगा प्रहार… जानें कैसे







