spot_img

सरकार झारखंड में एनसीसी के उत्थान के लिए तत्पर : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : देश के दूरदर्शी लोगों की देन है कि हमें एक ऐसा संविधान मिला, जो दुनिया में सर्वोत्तम है। यही वह किताब है जो हमें एक सूत्र में पिरो कर रखता है। इतनी विभिन्नता के बावजूद संविधान ने हमें ऐसा बांधा है कि हम सभी लोकतंत्र के हिस्सा के रूप में खुद को पा रहे हैं। संविधान के संबंध में आज बहुत कुछ जानने का पुनः अवसर मिला। संविधान द्वारा प्राप्त आम लोगों के अधिकार को अक्षुण्ण रखा जाए, इसको लेकर न्यायपालिका को सक्रिय भूमिका के रूप में हमेशा से देखा है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री एनसीसी रांची द्वारा आयोजित संविधान दिवस के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

झारखण्ड में डायरेक्टरेट हो तो एनसीसी को बल मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी का डायरेक्टरेट पटना में है। झारखण्ड में भी अगर इसकी स्थापना हो सके तो एनसीसी को बड़ा बल मिलेगा। एनसीसी के नौसेना विंग के प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए झारखण्ड में भी व्यवस्थाएं मौजूद है। हम बहुत आसानी से प्रशिक्षण दे सकते हैं। राज्य का फ्लाइंग एकेडमी वायु सेना के क्षेत्र में जाने की इच्छा रखने वाले बच्चों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है, इसके लिए एक कार्य योजना बने।

इसे भी पढ़ें :सांस फूलने की है समस्या, तो इस चाय का रोजाना जरूर करें सेवन

झारखण्ड की भौगोलिक, सामाजिक संरचना एनसीसी समूह को ऊर्जा देने में सक्षम

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी ने देश के संविधान के साथ कदम से कदम मिलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के ढांचे को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाया है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए, सामान्य नागरिक के लिए गौरव की बात है। झारखण्ड में एनसीसी के दो बटालियन हैं। एक रांची व दूसरा हजारीबाग में। करीब 32 हजार नौजवान इससे जुड़े हुए हैं। 189 स्कूल व कॉलेज में एनसीसी की गतिविधि होती है। यह अच्छी बात है। झारखण्ड की भौगोलिक, सामाजिक संरचना व यहां का वातावरण एनसीसी समूह को ऊर्जा देने में सक्षम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी में कुछ समय के लिए शामिल होने का अवसर मुझे भी मिला था। आज आपके बीच इस दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आप सभी कैडेट्स ने देश एवं राज्य के लिए जिन कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वह सराहनीय है।

इसे भी पढ़ें :बस से टक्कर में बाइक चालक की मौत, Helmet से बची एक की जान

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रदर्शित की गई पेंटिंग का अवलोकन कर उसके संबंध में कैडेस्ट्स में विस्तार पूर्वक जाना व समझा। इस अवसर पर मेजर जनरल रविन्द्र सिंह, ग्रुप कमांडर, ब्रिगेडियर मनीष त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति रमेश चंद्र पांडेय, एनसीसी कैडेट्स व अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :माइनिंग विभाग का Secretary बन कर रहा था ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...