- पलामू का रहने वाला मनोज दिल्ली में बैठकर करता था ठगी, भेजा गया जेल
लातेहार : माइनिंग विभाग का Secretary बन कर रहा था ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। एक बड़े ठग को पकड़ा। पुलिस ने धोखाधड़ी कर लोगों से पैसे की ठगी करने वाले शख्स को धर-दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी ने हाल के दिनों में लातेहार, पलामू, गढ़वा, रामगढ़ आदि जिलों के माइनिंग लाइसेंसधारियों को फोन करके खुद को माइनिंग विभाग, नेपाल हाउस, रांची मेंबर का Secretary बताया।
उसने कहा कि उनका सीटीओ की वैद्यता समाप्त हो गई है। यदि उसका विस्तार नहीं किया जाएगा तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। आरोपी शख्स ने लाइसेंस नवीनीकरण करने के नाम पर माइनिंग विभाग के कई लाइसेंसधारियों से ठगी कर पैसा अपने खाता मंगा लिया था।
थाने में की गई थी शिकायत
जब इसकी जांच लातेहार जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने की, तो पता चला कि यह व्यक्ति फर्जी माइनिंग विभाग का आदमी बनकर लोगों से ठगी कर रहा है। इस मामले में पदाधिकारी ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवाई। लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार मेहता के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद ठगी करने वाले शख्स मनोज कुमार सिंह को उसके आवास छतरपुर, पलामू से गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा
ठगी Secretary ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की
मनोज कुमार सिंह ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और उसने बताया कि वह दिल्ली में रहता था। पैसों की लालच में आकर माइनिंग विभाग द्वारा उनके पब्लिक वेबसाइट के डोमेन में अपलोड जानकारियों में लाइसेंसधारियों का नाम पता, मोबाइल नंबर का जुगाड़ कर लिया और उनसे माइनिंग विभाग नेपाल हाउस, रांची मेम्बर सेक्रेटरी का कर्मचारी बनकर ठगी करने लगा था। लेकिन लातेहार में हुई प्राथमिकी को जानकर अपना मोबाइल दिल्ली में फेंक दिया था और वहां से भागकर छतरपुर में रह रहा था। लातेहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लातेहार मंडलकारा जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : देखिए, ओझा का ठप्पा लगते ही मिल जाता है नाम “डायन”






