- बाइक चला रहे व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई
- टक्कर के बाद बस भी अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों को आई हल्की चोट
लातेहार : लातेहार में यात्रियों से भरी बस और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें बिना Helmet पहने बाइक चला रहे युवक की सिर पर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, इस कारण उसकी जान बच गई। वह घायल है। वहीं यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर रोड के किनारे झाड़ियों में पलट गई। बस यात्रियों को हल्की चोटें आईं। हादसा जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र स्थित केचकी चेकनाका के पास सुबह में हुई
बाइक से बरवाडीह जा रहे थे
मृतक की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के पोखरी गांव निवासी चलितर सिंह के पुत्र सुदेश्वर सिंह (46) के रूप में हुई। वो अपने एक रिश्तेदार कमलेश सिंह के साथ बाइक से बरवाडीह के कुटमू की ओर आ रहा था। जैसे ही बाइक केचकी चेकनाका के पास पहुंची, छिपादोहर से डालटनगंज की ओर जा रही दुर्गा बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। दुर्घटना के बाद बस के ड्राइवर और खलासी मौके से भाग निकले। जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जिससे सुदेश्वर की मौत मौके पर ही हो गई।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा
Helmet पहनने से सिर पर नहीं लगी चोट
बाइक के पीछे बैठा कमलेश सिंह जख्मी हो गया। वहीं, बस में सवार घायलों में सरिता देवी व लीलावती देवी (केड़, बरवाडीह), छोटी कुमारी समेत दर्जनभर यात्री शामिल हैं। बस पर सवार लोग हादसे के बाद चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग उनको बचाने के लिए दौड़े।
इसके बाद घटना की सूचना बरवाडीह थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर तत्काल बरवाडीह डीएसपी अमरनाथ, स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह, सीओ सह बीडीओ राकेश सहाय व सर्किल इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें : देखिए, ओझा का ठप्पा लगते ही मिल जाता है नाम “डायन”








