spot_img

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने जांच का दायरा और तेज कर दिया है। इस कड़ी में झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री एवं पूर्व ADG रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिये समन जारी किया गया है। ED ने दोनों को अलग-अलग दिन पूछताछ के लिये बुलाया है। सोमवार को रामेश्वर उरांव और मंगलवार को रोहित उरांव से एजेंसी के अधिकारी सवाल-जवाब करेंगे।

शराब कारोबार में निवेश पर ED की नजर

सूत्रों के अनुसार, ED को जांच के दौरान मिले दस्तावेजों से संकेत मिले हैं कि रोहित उरांव ने पूर्व में शराब कारोबार में बड़ा निवेश किया था। एजेंसी इसी निवेश के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और कथित शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से संबंधों को लेकर विस्तार से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित निवेश और अन्य वित्तीय गतिविधियों का मनी लॉन्ड्रिंग से कोई संबंध है या नहीं।

2023 की छापेमारी से खुली थी जांच की परतें

इस मामले में ED ने 23 अगस्त 2023 को तत्कालीन वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव समेत 36 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान रोहित उरांव के ठिकाने से 30 लाख रुपये नकद बरामद किये गये थे। वहीं, बड़ी संख्या में दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड भी एजेंसी के हाथ लगे थे, जिनकी जांच के बाद अब पूछताछ की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। ED ने वर्ष 2023 में देवघर के विभिन्न थानों में दर्ज चार प्राथमिकी के आधार पर ECIR दर्ज किया था। इन मामलों में अवैध शराब की बिक्री, बिना चालान बालू का अवैध खनन, अवैध परिवहन और जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के आरोप शामिल थे। इन्हीं मामलों की जांच के दौरान एजेंसी को कई वित्तीय लेन-देन और कथित निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले।

योगेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी के बाद बढ़ी जांच

दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ED ने 19 अक्टूबर 2023 को इस मामले में कथित शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से एजेंसी लगातार इस नेटवर्क और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। अब पूर्व वित्त मंत्री और उनके बेटे से होने वाली पूछताछ को इस मामले की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार बिल्डर कर सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे, मेहरबान थे एक IPS अधिकारी…

इसे भी पढ़ें : बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...