spot_img

कोहली बिग्रेड आस्‍ट्रेलिया में फेल, मैच के साथ सीरीज भी गंवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

390 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने बनाए 338 रन

कोहराम लाइव डेस्‍क : ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 51 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस हार के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम हार गई। स्टीव स्मिथ को उनकी शानदार बैटिंग के लिये प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए। 390 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 338 रन ही बना पाई। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 7 चौके और 2 छक्के लगाये। इसके अलावा लोकेश राहुल ने 76 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और पांच छक्के लगाये, हालांकि वह भारत को जीत नहीं दिला पाये।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने 3, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके, जबकि हेनरिक्स और मैक्सवेल के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसे भी पढ़ें :Bike Accident में पति-पत्नी की मौत, हेलमेट नहीं पहना था दोनों ने

कोहली ने टीम को मैच में बनाए रखा

भारतीय कप्तान ने हमेशा की तरह अपनी 87 गेंदों की पारी के दौरान कुछ बेहतरीन शॉट लगाते हुए भारत को लक्ष्य का पीछा करने की दौड़ में बनाए रखा। भारत ने 9-10 रन प्रति ओवर के जरूरी रन रेट को बनाये रखने की कोशिश की। लेकिन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई, जब उनकी गेंद पर मोइजेस हेनरिक्स ने मिडविकेट पर डाइव करते हुए कोहली का कैच लपक लिया।

पंड्या- राहुल की कोशिश की नहीं आई काम

इसके बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर उतरे और इस हरफनमौला ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर कुछ बड़े शॉट जमाए। लेकिन इतना ही काफी नहीं था। राहुल अपनी 66 गेंदों की पारी के दौरान पांच छक्के और चार चौके जमाकर पवेलियन पहुंच गए। इसके बाद भारतीय टीम की उम्मीद टूट गई। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अपने 10 ओवरों में 67 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

इसे भी पढ़ें :माइनिंग विभाग का Secretary बन कर रहा था ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दिया 390 रनों का लक्ष्‍य

शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ के 64 गेंदों में बनाए गए शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 389 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्मिथ का यह भारत के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में पांचवां शतक है। उन्होंने सीरीज के शुरुआती मैच में सैकड़े के बाद लगातार दूसरा शतक जमाया।

इसे भी पढ़ें :Saving Accounts पर IDBI और Canara Bank देते हैं ज्यादा इंटरेस्‍ट

स्मिथ की 104 रनों की पारी के अलावा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 77 गेंदों में 83 रन बनाए, जबकि कप्तान एरॉन फिंच ने पहले विकेट के लिए 23 ओवरों में 142 रनों की साझेदारी के दौरान 60 रनों का योगदान दिया।
मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी ने इसी आक्रामकता को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। लाबुशेन ने 70 और बिग हिटर मैक्सवेल ने 29 गेंदों में चार छक्के और इतने ही चौके की मदद से नाबाद 63 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें : Co-operative Bank में नियुक्ति पर उठ रहे सवाल निराधार : अध्यक्ष

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...