कोहराम लाइव डेस्क : आपने आस-पास, परिवार या रिश्तेदार में किसी न किसी को सांस फूलने की समस्या का सामना करते जरूर देखा होगा। कुछ लोगों को सांस फूलने की समस्या होती है। अक्सर अस्थमा की परेशानी वाले लोगों में सांस फूलने की समस्या देखने को मिलती है। इससे फेफड़ों में सूजन की समस्या हो जाती है, जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत, खांसी जैसी तकलीफें होने लगती है। इससे निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों से बनी चाय पी सकते हैं, जिससे आपको सांस की तकलीफों में फायदा मिलेगा।
अदरक और तुलसी की चाय
अदरक और तुलसी में असरदार औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन दोनों चीजों को उबालकर चाय बनाकर पीने से सांस की तकलीफ में राहत मिलती है। रिसर्च के अनुसार, अदरक और तुलसी अस्थमा के लिए काफी लाभदायक हैं। ये दोनों चीजें सांस की नली की सूजन को कम करती है, जिससे सांस लेने की समस्या में राहत मिलती है। अगर आप इस चाय में चीनी न डालें तो ये और भी फायदेमंद होती है, क्योंकि अदरक और तुलसी मधुमेह में भी लाभदायक है।
इसे भी पढ़ें : बालों की समस्या का करें निदान, अमरूद की पत्तियां हैं रामबाण
मुल्लेन चाय
मुल्लेन चाय में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे ये सर्दी-जुकाम जैसे रोगों में बहुत लाभदायक मानी जाती है। ये चाय श्वसन से जुड़ी समस्याओं में भी बहुत लाभदायक है। ये श्वसन मार्ग की सूजन को कम करके मांसपेशियों को आराम दिलाती है। इसलिए अस्थमा के लक्षणों में ये चाय लाभदायक रहती है।
केलिप्टिस के पत्तों में पाए जातें हैं एंटीऑक्सिडेंट
इस चाय को बनाने के लिए यूकेलिप्टस के पेड़ की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। यूकेलिप्टिस के पत्तों में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो अस्थमा के लक्षणों में आराम दिलाते हैं। सांस से जुड़ी तकलीफों में आप इस चाय का उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : संक्रमण की तरह फैलने लगा है Septic Arthritis जानें इसके लक्षण















