Kohramlive : यूपी के हरदोई में स्टेशन मास्टर और रेलवे फाटक के गेटमैन ने शनिवार को आपस में झागड़ा कर लिया। इसके बाद बवाल हो गया। इसका असर राजधानी एक्सप्रेस पर भी पड़ा। गुस्साए गेटमैन ने रेलवे ट्रैक पर लालझंडी लगाकर राजधानी ट्रेन को रोक दिया। 45 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनें भी रुकी रहीं।
कुछ लोगों ने गेटमैन पर कर दिया फायर
जानकारी के अनुसार, लखनऊ-बरेली रूट पर टोंडरपुर के निकट एक स्टेशन मास्टर व रेलवे फाटक के गेटमैन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने गेटमैन पर फायर कर दिया। इससे गुस्साए गेटमैन ने रेलपटरी पर लाल झंडी लगाकर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची। गेटमैन सुनील से बातचीत की। उसे समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। गेटमैन का आरोप है कि उसकी जान को खतरा है। दोषियों पर कार्रवाई की जाए। हरदोई स्टेशन से पहुंचे रेलवे अफसरों के समझाने पर गेटमैन शांत हुआ। इसके बाद रेल यातायात बहाल हो गया।
इसे भी पढ़ें : एक्टिव मोड में हजारीबाग पुलिस-प्रशासन, माफियाओं में हड़कंप… देखें
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक
इसे भी पढ़ें :वीर शहीदों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है अलग झारखंड राज्य : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 19 लोग
इसे भी पढ़ें :पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर
इसे भी पढ़ें :कप्तान एरोन फिंच ने वनडे से रिटायरमेंट का किया ऐलान
इसे भी पढ़ें :चार्ल्स III घोषित किए गए ब्रिटेन के किंग








