spot_img

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देते हुये भारत और सेशेल्स ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य, शिक्षा, अंतरिक्ष, समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग समेत कई क्षेत्रों में व्यापक सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद इन समझौतों की घोषणा की गई। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

सेशेल्स को रक्षा क्षेत्र में भारत का बड़ा सहयोग

भारत ने सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक तेज गश्ती पोत उपहार में देने की घोषणा की है। वहीं, सेशेल्स रक्षा बल को 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल श्रेणी की नौकाएं भी सौंपी जायेंगी। यहीं नहीं, सेशेल्स कोस्ट गार्ड के पोत पीएस जोरोस्टर के पुनर्निर्माण कार्य के पूरा होने और डोर्नियर विमान को अत्याधुनिक ग्लास कॉकपिट प्रणाली से अपग्रेड करने की भी घोषणा की गई। भारत और सेशेल्स के बीच डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इंटरनेशनल और सेशेल्स के केंद्रीय बैंक के बीच हुये समझौते के तहत अब वहां UPI आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा दिया जायेगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और वित्तीय लेन-देन और आसान होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य और विकास में भी भारत बना भरोसेमंद साथी

भारत ने विकास सहयोग के तहत सेशेल्स को छह एंबुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट उपलब्ध कराया है। वहीं, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड और सेशेल्स के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच हुये समझौते के तहत वहां के लोगों को जन औषधि योजना के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती भारतीय दवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।दोनों देशों ने नए सेशेल्स राष्ट्रीय अस्पताल की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर भी समझौता किया है। भारत और सेशेल्स ने बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा, राजनयिक प्रशिक्षण, नाविकों के प्रशिक्षण और प्रमाणन की पारस्परिक मान्यता सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये। वहीं, भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक लोगो भी जारी किया गया और व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा केंद्र की आधारशिला का डिजिटल माध्यम से शुभारंभ किया गया। इधर, विशेषज्ञों का मानना है कि इन समझौतों से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिलेगी। खासकर रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान और स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की भूमिका से सेशेल्स के साथ साझेदारी पहले से अधिक मजबूत होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे, जो दोनों देशों के गहरे और भरोसेमंद रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, कई नये चेहरों की एंट्री के संकेत…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

इसे भी पढ़ें : चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...

एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट...