spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सामान से गजागज भरी चार दुकानें राख, वो हो गये बर्बाद… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : दुर्गा पूजा और धनतेरस को लेकर ज्यादा पूंजी लगाकर दुकानों को गजगजा कर भर रखने वाले संजय उरांव उर्फ भानू और उनके भाई आज पूरी तरह से बर्बाद हो गये। एक-एक कर उनकी चारों दुकानें जल गयी। दुकानों में रखे लाखों रूपये के सामान राख हो गये। प्लास्टिक, क्रोकरी, तृत्पि RO एवं ज्योति इंटरप्राइजेज नाम की चारों दुकानें स्वाहा हो गयी। दुकान के मालिक संजय उरांव एवं भानू का इल्जाम है कि उनके दुकानों में आग लगाई गई है। कुछ दिन पहले एक शख्स ने उन्हें धमकी दी थी कि दुर्गा पूजा से लेकर दिवाली तक के बीच उसे वह पूरी तरह से बर्बाद कर देगा। जैसा उसने कहा, वैसा कर दिखाया। दुकान की जमीन को लेकर कुछ लोगों से उनकी अदावत चल रही है। उन्होंने कहा कि दुकान के अंदर रखे 5 किलो का एक सिलेंडर और 3 गीजर भी ब्लास्ट कर गया। प्लास्टिक का ज्यादा सामान रहने के चलते उन्हें आग बुझाने का मौका तक नहीं मिला। फोन पर फोन करते रहे, पर दमकल वाले देर से आये। भानू का इल्जाम है कि अगर दमकल सही समय पर आ जाते तो शायद उनकी बाकी तीन दुकानें राख होने से बच जाती। पड़ोस के एक दुकान को भी नुकसान हुआ है। दुकान के अंदर लगातार होते ब्लास्ट और भयानक आग को देख वहां तहलका मच गया। आसपास से जुटे लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पाये। कई घंटे के मशक्कत के बाद 6 दमकल दहकती आग पर काबू पा सके। आग अपना विकराल रूप धारण कर चुका था। एक साथ चार दुकानों में आग लगने की फैली खबर पाकर मौके पर लोअर बाजार थाना पुलिस पहुंची। भानू ने कहा कि अभी उनका FIR नहीं लिया गया है। उन्हें आराम से सबकुछ समझ बुझ आवेदन देने को कहा गया है। ये चारों दुकानें राजधानी रांची के थड़पखना में है।

दुकानों के मालिक भानू ने बताया कि रविवार की सुबह 8.10 बजे वो दुकान खोलने पहुंचे। शटर खोल जैसे ही अंदर घुसे तो देखा आग लग गई। उनका कहना है कि उन्हें लगा कि कोई पीछे से दुकान के अंदर कुछ फेंका और वहां से निकल भागा। वहीं आग लगने के बाद अगल-बगल के कुछ लोगों का कहना था कि सबसे पहले आग दुकान में रखे एक गैस सिलेंडर में लगी। देखते ही देखते आग धधकने लगी। कई ब्लास्ट हुये। दुकान में गैस रिफिलिंग का काम भी होता था।भयानक आग लग गई। भानू ने कहा कि दुकान में 5 किलो का एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। इसमें चाय वगैरह बनाये जाते थे, वहीं 3 गीजर भी ब्लास्ट कर गये। उन्हें मौका ही नहीं मिला, आग बुझाने का। उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से बर्बाद हो गये। ना जाने उन्हें संवरने और संभलने में किसी का साथ मिलेगा भी या नहीं।

इसे भी पढ़ें : प्यार पर पहरा, हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 5 लोग

इसे भी पढ़ें :बोकारो के मशहूर सर्जन की कार पर गोलियों की बौछार… क्या हुआ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राजधानी जगमग, बड़ा प्यारा सजा है मां का दरबार…

इसे भी पढ़ें :दशहरा में 2 साल बाद फिर दिख रहा वही उत्साह और उमंग : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, देखें कितना कम हुआ रेट

इसे भी पढ़ें :कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें :’25 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा’, जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :त्योहारों को लेकर हटिया से स्पेशल ट्रेन… देखें

इसे भी पढ़ें :टाटा मोटर्स, स्कोडा और हुंडई की बिक्री में गजब का इजाफा…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...