Ranchi : दुर्गा पूजा पर राजधानी रांची पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाती सड़कों पर कई तोरण द्वार से शहर जगमग है। हर तरफ मां दुर्गा की भक्ति में डूब चुके लोगों के लिये पंडाल के पट खुल चुके हैं। सुरमयी ढांकी की आवाज थाप पंडाल के अगल-बगल खाने-पीने के स्टाल सज चुके हैं। सड़कों पर उमड़ी भीड़ में गजब का उत्साह और उमंग है। भीड़ में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं कर सके, इसपर खुद रांची के पुलिस कप्तान कौशल किशोर नजर रखें हैं। वहीं ताक-झांक के लिये सादे लिबास से लेकर वर्दी तक में पुलिस चप्पे-चप्पे पर पहरेदारी में जुटी है। कल से RAF की 2 कंपनी और CRPF के जवान कमान संभाल लेंगे। पूरा शहर तीसरी आंख यानी CCTV के कैद में रहेगा। ड्रोन भी उड़ाने की योजना है। हर पंडाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। महिला शक्ति कंमाडों स्कूटी से धूल उड़ाती चारों तरफ नजर आएंगी। ट्रैफिक को लेकर भी नये रूट मैप बनाये गये हैं। कुछ जगहों पर पार्किंग का इंतजाम किया गया है।
सबसे चौंकाने वाली बातें यह है कि इस बार बिजली बोर्ड ने फरमान जारी किया है कि हरेक पूजा पंडाल और खाने-पीने के स्टॉल लगाने वाले को अस्थाई कनेक्शन लेना पड़ेगा। खबर है कि अबतक 79 पूजा पंडालों ने बिजली का अस्थाई कनेक्शन लिया है। वहीं इसकी संख्या करीब 156 है। वहीं हर पूजा पंडाल के अगल-बगल बड़े पैमाने पर स्टॉल लगाये गये हैं। इनकी संख्या करीब 19 हजार है। खबर है कि करीब 49 स्टॉल दुकानदारों ने बिजली कनेक्शन लिया है। टोका फंसा कर लाइट जलाये जाने को गलत माना जायेगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि रविवार से झांका जायेगा कि कोई टोका फंसा बिजली तो नहीं जला रहा। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। 500 रुपये एडवांस जमा कर अस्थायी कनेक्शन लिया जा सकता है। बिजली बिल कम आने पर शेष राशि लौटा दी जायेगी। वहीं कोरोना टीका के दूसरे एवं बूस्टर डोज का लक्ष्य हासिल करने के मकसद से पूजा पंडालों में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करने पर भी चिंतन-मंथन किया गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के अभियान निदेशक डा. भुवनेश प्रताप सिंह ने नोडल पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं।
से भी पढ़ें : RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System
इसे भी पढ़ें : Be attentive: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स
इसे भी पढ़ें : मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…














