RANCHI : यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए हटिया-एरणाकुलम-हटिया के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला इंडियन रेलवे ने किया है। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 03 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 12 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 03 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।
हटिया से एरणाकुलम
ट्रेन संख्या 08645 हटिया एरणाकुलम साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 24/10/2022 और 31/10/2022 (कुल 02 ट्रिप ) हटिया से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का हटिया प्रस्थान 04:50 बजे, राउरकेला आगमन 07:54 बजे प्रस्थान 08:02 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 09:50 बजे प्रस्थान 09:55 बजे, विजयनगरम आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:55 बजे, विजयवाड़ा आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, काठपाड़ी आगमन 15:15 बजे प्रस्थान 15:35 बजे तथा एरणाकुलम आगमन 01:55 बजे होगा।
एरणाकुलम से हटिया
ट्रेन संख्या 08646 एरणाकुलम – हटिया साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 27/10/2022 और 03/11/2022 (कुल 02 ट्रिप) को एरणाकुलम से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का एरणाकुलम प्रस्थान 07:15 बजे, काठपाड़ी आगमन 18:10 बजे प्रस्थान 18:15 बजे, विजयवाड़ा आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:30 बजे, विजयनगरम आगमन 13:25 बजे प्रस्थान 13:35 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 23;35 बजे प्रस्थान 23:40 बजे, राउरकेला आगमन 01:12 बजे प्रस्थान 01:20 बजे तथा हटिया आगमन 04:30 बजे होगा।
इसे भी पढ़ें :RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System
इसे भी पढ़ें :Be attentive: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स
इसे भी पढ़ें :मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…















