spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्यार पर पहरा, हो गया भयानक कांड… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : नीरज लिंडा और शालिनी की प्रेम कहानी का भयानक अंत हो गया। प्यार करने वाली शालिनी अब खूब रो रही है, वहीं नीरज का डेड बॉडी उसकी शालिनी के घर के सामने ही एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। नीरज के डेड बॉडी का फोटो वायरल होने के बाद उसके घरवाले अकबका गये और भागे-भागे मांडर पहुंचे। नीरज की डेड बॉडी राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में मिली थी। सदा के लिये खामोश हो गये नीरज के पिता प्रवीण लिंडा के गांव पहुंचने पर राज खुला कि उनका बेटा चतरा में ITI कर रहा था। उनका बेटा मुड़मा गांव में रहनेवाली शालिनी से बेइंतिहा प्यार करता था। दोनों एक दूसरे से मिलना-जुलना भी होता था। बीच-बीच में घर आना जाना हुआ भी करता था। दोनों में करीब 3 साल से संबंध था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, पर शालिनी के परिवार के एक सदस्य को इनके प्यार पर ऐतराज था। नीरज का घर राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के चौड़ी गांव में है। कुछ दिन पहले भी शालिनी उसके घर आई थी। दोनों को एक दूसरे को भूल जुदा हो जाने को कहा गया था। प्यार पर पहरा बैठा दिया गया था। कई बार नीरज को जान से मार देने की धमकी भी दी गई थी। इस बीच नीरज अपनी मां को फोन कर कहा कि वह 3 दिन की छुट्टी में घर आ रहा है, पर वह घर नहीं आया। शंका है कि नीरज सीधे मुड़मा गांव पहुंच गया। इस बात की जानकारी घर में किसी को नहीं थी। आज सुबह उसका फोटो वायरल होने का बाद उन्हें पता चला कि उसके बेटे को मार कर एक पेड़ पर टांग दिया गया है। पिता प्रवीण लिंडा का दावा है कि उनका बेटा कभी सुसाइड नहीं कर सकता। उसका खून किया गया। पुलिस को गुमराह और साक्ष्य छुपाने के इरादे से कातिलों ने साजिश रची है। पिता ने अपने बेटे की मौत के जिम्मेदार ठहराते हुये शालिनी के घरवालों के खिलाफ मांडर थाने में रपट दर्ज कराई है। गांव के कुछ लोगों का इल्जाम था कि राजधानी रांची के रूरल एरिया में क्राइम का फीगर अचानक से बहुत बढ़ गया है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर भय नहीं रह गया है। नीरज की मौत की फैली खबर के बाद से इलाके के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना था कि अगर पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल की गई तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 5 लोग

इसे भी पढ़ें :बोकारो के मशहूर सर्जन की कार पर गोलियों की बौछार… क्या हुआ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राजधानी जगमग, बड़ा प्यारा सजा है मां का दरबार…

इसे भी पढ़ें :दशहरा में 2 साल बाद फिर दिख रहा वही उत्साह और उमंग : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, देखें कितना कम हुआ रेट

इसे भी पढ़ें :कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें :’25 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा’, जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :त्योहारों को लेकर हटिया से स्पेशल ट्रेन… देखें

इसे भी पढ़ें :टाटा मोटर्स, स्कोडा और हुंडई की बिक्री में गजब का इजाफा…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...