Kohramlive : ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (OMCs) ने 1 अक्टूबर से महानगरों में 19 Kg के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट के अनुसार,LPG के इस सिलेंडर की कीमतों में 37.50 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आज से ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,885 रुपये के बजाय 1,859 रुपये हो गई। अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक कमर्शियल LPG सिलेंडर 1,811.50 रुपये तो चेन्नई में 2,009.50 रुपये का मिलेगा।
घरेलू सिलेंडर के रेट में परिवर्तन
बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। IOCL के मुताबिक, 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे हैं। जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। फिलहाल तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस का एक सिलेंडर 1053 रुपये में मिल रहा है।
नेचुरल गैस के दाम 40 परसेंट बढ़े
नेचुरल गैस की कीमतों में रिकॉर्ड 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी दरें आज से यानी एक अक्टूबर से लागू हो गई हैं, जो 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगी। नेचुरल गैस की दरों में बढ़ोतरी की वजह से पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System
इसे भी पढ़ें : Be attentive: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स
इसे भी पढ़ें : मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…















