spot_img
spot_img

बोकारो के मशहूर सर्जन की कार पर गोलियों की बौछार… क्या हुआ, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : बोकारो के मशहूर सर्जन डाक्टर इरफ़ान की कार पर गोलियों की बौछार कर दी गयी। खुदा का शुक्र है कि इस फ़ायरिंग में डाक्टर इरफ़ान और उनके ड्राइवर बाल-बाल बच गये। उनकी कार पर कुल पांच गोलियां दागी गयी। अचानक हुए ख़ुद पर फ़ायरिंग से डाक्टर इरफ़ान हैरान और परेशान हो गये। उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही। उनपर गोलियां चलाने वालों का इरादा और मक़सद क्या था उन्हें इस बारे में कुछ भी नही पता। यह सनसनीख़ेज़ वारदात बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के तेतुलिया में शनिवार रात साढ़े 9 बजे हुई। मौक़े पर पहुंचे DSP कुलदीप कुमार ने कहा कि रात का समय था, क़रीब साढ़े 9 पौने 10 बज रहे थे। अंधेरा छाया हुआ था। सड़क किनारे 2 लोग खड़े थे। एक दायां, एक बायाँ। दाहिनी तरफ़ खड़े बदमाश ने क़रीब 5 राउंड गोलियां चलायी। बदमाशों का इंटेंशन क्या था, इसका अभी ख़ुलासा नही हो पाया है। डाक्टर इरफ़ान ने भी अब तक किसी पर कोई संदेह नही जताया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहक़ीक़ात कर रही है। घटनास्थल के आसपास के CCTV फ़ुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द पूरे मामले का ख़ुलासा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...