Kohramlive : तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग जख्मी हो गये है। मिली जानकारी के अनुसार, एक परिवार के लोग टेंपो में सवार होकर पूजा और दर्शन के लिए जा रहे थे। घायल सभी लोगों की हालत नाजुक है। डीएम विशाख जी अय्यर ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग मुंडन के लिए परिवार समेत अन्य लोग विंध्याचल जा रहे थे। यह हादसा उत्तर प्रदेश के कानपुर के अहिरवां फ्लाईओवर पर देर रात हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग एक ही जगह के हैं। मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Kanpur | A speeding truck hit a loader tempo on the Ahirwan flyover. Three people have lost their lives and around 7-8 people are injured: Chakeri Police Station Incharge Shailendra Singh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2022








