spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Kumar, Daru) : रहस्यमय ढंग से एक कॉलेज गर्ल के गायब हो जाने के बाद से लोगों में चिंता है। चिंता का कारण यह है कि घर से निकलने से पहले इस नाबालिग छात्रा एक पुर्जा लिख छोड़ गई है। इसमें सुसाइड करने जाने की बातों का जिक्र किया गया है। घटना के दिन वह घर से तो निकली, पर कॉलेज नहीं गई। वह युनिफॉम में नहीं थी। 17 साल की छात्रा की मां अनिता देवी ने बताया कि वह हर रोज कॉलेज के लिये दिन के साढ़े दस बजे घर से निकलती थी। उस रोज सुबह 8 बजे घर से निकली। पूछें कि कहां जा रही हो, इतना जल्दी, तब बेटी बोली- जल्दी गाड़ी मिलेगा तो हजारीबाग जाऊंगी, नहीं मिलेगा तो कॉलेज जाउंगी। मां बोली- खाना खाकर जाओ। तब बेटी बोली- खीर खा लिये हैं, पीहु के यहां खाना खा लूंगी।

कॉलेज के नाम पर घर से निकली। ना कॉलेज गई और ना ही हजारीबाग। बेटी झुमरा से गायब हो गई है। उसका अंतिम लोकेशन वहीं मिला। उसके पास मोबाइल भी नहीं है। इस बात की जानकारी हजारीबाग के दारू के थानेदार को दी गई। थानेदार अमित कुमार रहस्यमय ढंग से गायब कॉलेज गर्ल को खोज निकालने की हर संभव कोशिश में जुटे हैं। छात्रा के पास मोबाइल नहीं रहने के कारण उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। वैसे पुलिस ने कुछ जगहों पर कॉल डंपिंग कराया है। पुलिस को वैसे कुछ लोगों के नाम बताये गये हैं, जिनसे पूछताछ के बाद कुछ पता चल सकता है। आखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष बबलू कुशवाहा एवं युवा जिला अध्यक्ष सागर कुमार कुशवाहा ने गायब नाबालिग लड़की को खोज निकालने की मांग की है। दोनों नेताओं ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो महासभा हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे से जाकर मिलेगा। लड़की के नहीं मिलने पर आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…

इसे भी पढ़ें : मां के सामने पहले बेटा-बहु की अर्थी उठी, फिर चार पोते-पोतियों का दर्दनाक अंत

इसे भी पढ़ें :

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: