Kohramlive : शौचालय के टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। टैंक की सफाई करते हुए पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। एक ही परिवार के पांचों में चार लोग काल के गाल में समा गये। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर गांव के खपरधिक्का टोला में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान पिता-बेटा गैस की चपेट में आने से गिर गए। उन्हें बचाने गए पट्टीदारी के तीन लोग भी सेफ्टी टैंक में गिर गए। टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाकर सफाई कराई गई। उसके बाद पांचों लोगों को कोटवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र समेत चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांचवें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का है। सूचना मिलने पर डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम सदर महात्मा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
घटना के बारे में बताया गया है कि नन्द कुशवाहा (45) के घर के सेफ्टी टैंक के ओवरफ्लो होने के कारण वह सुबह करीब दस बजे अपने बेटे नितेश (25) के साथ ढक्कन खोलकर सफाई करने उतरे, लेकिन गैस की चपेट में आने के कारण टैंक में ही रह गए। घरवालों ने इसकी सूचना पट्टीदारी के लोगों को दी तो आनन्द कुशवाहा (26), दिनेश कुशवाहा (38) और राजकुमार भी पहुंचे।
वे भी टैंक में उतरे, लेकिन उसी में रह गए। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सेफ्टी टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाई गई। उससे टैंक साफ कराकर पांचों को बाहर निकाला गया। उन्हें लोग नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की कोटवा स्थित सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टर ने नन्द कुशवाहा, उनके पुत्र नितेश कुशवाहा, आनन्द और दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार (28) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां राजकुमार का इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें :
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन के सामने पति की निर्मम ह’त्या, फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में गंगा में नहाने के गए तीन दोस्त, एक हुआ लापता…
इसे भी पढ़ें : नये संसद भवन में बिछा है मिर्जापुर का कालीन, कहां-कहां से क्या-क्या लगा… जानें यहां
इसे भी पढ़ें : उग्रवादियों के पास मिले मेड इन इटली और USA पिस्टल… देखें
इसे भी पढ़ें : आपके मोबाइल नंबर को लेकर सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 7 मई को सेट थी ऋत्विक कंपनी के शरत बाबू की फील्डिंग, क्या बोले SP… देखें
इसे भी पढ़ें : RBI ने CBI पर ठोका मोटा जुर्माना, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : नई संसद में 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी केंद्र सरकार, जानें कैसा होगा Coin
इसे भी पढ़ें : 1 जून से बदलने जा रहें यह नियम, पढ़ लें नहीं तो…










