Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है, और इसी सोच को साकार कर रहे हैं जय राम पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील यादव। वर्षों से शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सुनील यादव आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिये उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। उनके प्रयासों से कई ऐसे बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से दूर होने को मजबूर थे।
सुनील यादव का मानना है कि किसी भी बच्चे का भविष्य केवल आर्थिक तंगी के कारण अंधकारमय नहीं होना चाहिये। इसी उद्देश्य के साथ वे अपने विद्यालय में गरीब बच्चों को निःशुल्क अथवा अत्यंत कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। कई जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी-किताब, स्कूल ड्रेस और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। शिक्षा के साथ-साथ सुनील यादव सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि किसी गरीब परिवार पर संकट आने, इलाज की आवश्यकता होने या बेटी की शादी जैसे अवसरों पर वे हमेशा मदद के लिये आगे रहते हैं। यही वजह है कि स्थानीय लोग उन्हें समाजसेवा का सच्चा प्रहरी मानते हैं। ग्रामीण रोशन सोनी और विशाल कुमार सहित कई लोगों ने सुनील यादव के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि वे गरीबों के लिये किसी मसीहा से कम नहीं हैं। उनका समर्पण और सेवा भाव समाज के लिये प्रेरणास्रोत है।
इसे भी पढ़ें : मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें
इसे भी पढ़ें : रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
इसे भी पढ़ें : 90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
इसे भी पढ़ें : चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…
इसे भी पढ़ें : NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…










