Pakur(Jaidev Kumar): पाकुड़ में दिन दहाड़े एक शख़्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सरेराह उस पर धारदार हथियार से दनादन कई वार किये गये। मारे गये शख़्स की पहचान विश्वजीत गोराई के रूप में हुई है। विश्वजीत गोराई की दूसरी शादी 15-20 दिन पहले ही हरीशपुर के चन्दन मंडल की बेटी के साथ हुई है।

आज सुबह वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से मंदिर जा रहा था। इल्ज़ाम है कि तभी रास्ते में बीरू मंडल और उसके बेटे ने विश्वजीत को रोक लिया। उसे बाइक से उतार मार-पीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान ग्रामीणों ने बीच बचाव की काफी कोशिश की। लेकिन ग़ुस्से में उन्होंने आव-देखा न ताव विश्वजीत पर चाकू और कुल्हाड़ी से दनादन 25 से 30 वार कर दिए। घटना को अंजाम दे बाप-बेटा मौक़े से फ़रार हो गये। मौक़े पर पहुंची महेशपुर और आमड़ापाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला पाकुड़ के महेशपुर के बासमती गांव का है।

घटना के बाद मृतक के परिजनो ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़-फोड़ की। उग्र ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक शव को उठने नहीं दिया जाएगा। हंगामें को देख पहुंची पुलिस ने लोगों को अपराधियो की जल्द गिरफ़्तारी का आश्वशन दे किसी तरह शांत कराया। घटना के बाद पूछताछ में पता चला कि विश्वजीत पहले बीरू मंडल का दामाद रह चुका है। विश्वजीत की पहली पत्नी की हत्या हुई थी। बीरू मंडल के घरवालों को शक था कि उनकी बेटी की हत्या में दामाद विश्वजीत का ही हाथ है। इसी लिए उन्होंने ऐसा किया।

इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों तक आंधी- बारिश, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
इसे भी पढ़ें :14 थानों के SHO समेत 29 इंस्पेक्टरों का Transfer, 6 DSP भी बदले
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
इसे भी पढ़ें :हिस्ट्रीशीटर को ठोक डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर के बड़े रैकेट का खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें :दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सदर अस्पताल का OPD वार्ड अचानक धधकने लगा, देखें…












