spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नये संसद भवन में बिछा है मिर्जापुर का कालीन, कहां-कहां से क्या-क्या लगा… जानें यहां

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार यानि 28 मई को नये संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इसकी शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे से होगी। वहीं नए संसद भवन के निर्माण की बात करें तो इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक दिखती है। नए संसद भवन के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री देश के विभिन्न हिस्सों से लाई गई है। इसमें उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की कालीन, त्रिपुरा के बांस से बने फर्श और राजस्थान के पत्थर की नक्काशी भारत की संस्कृतिक विविधता को दर्शाती है। नये संसद भवन में प्रयुक्त सागौन की लकड़ी महाराष्ट्र के नागपुर से लाई गई थी, जबकि लाल और सफेद बलुआ पत्थर राजस्थान के सरमथुरा से प्राप्त किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले और हुमायूं के मकबरे के लिए बलुआ पत्थर भी सरमथुरा से लाया गया था। केशरिया हरा पत्थर उदयपुर से, अजमेर के निकट लाखा से लाल ग्रेनाइट और सफेद संगमरमर अंबाजी राजस्थान से मंगवाया गया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एक तरह से लोकतंत्र के मंदिर के निर्माण के लिए पूरा देश एक साथ आया, इस प्रकार यह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत की सच्ची’ भावना को दर्शाता है। ’’

लोकसभा और राज्यसभा कक्षों में ‘फाल्स सीलिंग’ के लिए स्टील की संरचना केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव से मंगाई गई है, जबकि नये भवन के लिए फर्नीचर मुंबई में तैयार किया गया था। इमारत पर लगे पत्थर की ‘जाली’ राजस्थान के राजनगर और उत्तर प्रदेश के नोएडा से मंगवाई गई थी। अशोक चिह्न के लिए सामग्री महाराष्ट्र के औरंगाबाद और राजस्थान के जयपुर से लाई गई थी, जबकि संसद भवन के बाहरी हिस्सों में लगी सामग्री को मध्य प्रदेश के इंदौर से खरीदा गया था।

पत्थर की नक्काशी का काम आबू रोड और उदयपुर के मूर्तिकारों द्वारा किया गया था और पत्थरों को कोटपूतली, राजस्थान से लाया गया था। नये संसद भवन में निर्माण गतिविधियों के लिए ठोस मिश्रण बनाने के लिए हरियाणा में चरखी दादरी से निर्मित रेत या ‘एम-रेत’ का इस्तेमाल किया गया था। एम रेत’ कृत्रिम रेत का एक रूप है, जिसे बड़े सख्त पत्थरों या ग्रेनाइट को बारीक कणों में तोड़कर निर्मित किया जाता है जो नदी की रेत से अलग होता है। निर्माण में इस्तेमाल की गई ‘फ्लाई ऐश’ की ईंटें हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मंगवाई गई थीं, जबकि पीतल के काम लिए सामग्री और ‘पहले से तैयार सांचे’ गुजरात के अहमदाबाद से लिये गये।

इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों तक आंधी- बारिश, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें :14 थानों के SHO समेत 29 इंस्पेक्टरों का Transfer, 6 DSP भी बदले

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट

इसे भी पढ़ें :हिस्ट्रीशीटर को ठोक डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर के बड़े रैकेट का खुलासा… देखें

इसे भी पढ़ें :दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :सदर अस्पताल का OPD वार्ड अचानक धधकने लगा, देखें…

इसे भी पढ़ें :

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...