Chatra : TPC का एरिया कमांडर अभय जी उर्फ छोटन तुरी आज धरा गया। पुलिस ने उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को एक 30 एमएम की मेड इन इटली पिस्टल, एक 9 एमएम की मेड इन USA पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 18 जिन्दा गोलियां समेत कई सामान मिले हैं। मामले में चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने मीडिया को बताया कि 20 दिन पहले मैथन पावर लिमिटेड के लिफ्टर विनोद गिरी को गोली मारकर जख्मी किया गया था। वहीं, पिपरवार थाना के पुरनाडीह कोल परियोजना के कोयला कारोबारियों को डरा हड़का कर TPC के उगिरवादी लेवी वसूल रहे थे। मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया टंडवा SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन किया। टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो इन लोगों ने अपना मुंह खोला। इन लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस से सामने संगठन के कई राज उगले हैं। वहीं, कारोबारियों से रंगदारी और लेवी वसूलने की बात को स्वीकार की। अपने साथियों के नाम और ठिकानों के बार में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया है। पुलिस इनके साथियों को घरने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की गिरफ्त में आया एरिया कमांडर अभय जी उर्फ छोटन तुरी रांची, दस्ता सदस्य राकेश कुमार सिंह उर्फ मोहनिश कुमार बिहार और मो ताकिर आलम उर्फ बमबइया सिमडेगा का रहनेवाला है।

छापेमारी टीम में शामिल
इन उग्रवादियों को दबोचने में टंडवा SDPO शंभू कुमार सिंह, पिपरवार थानेदार गोविंद कुमार, एसआई रूपेश कुमार महतो और आनंद खंडैत की सराहनीय भूमिका रही।
जब्त सामान

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :NIA ने 13 जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, देखें क्या मिला
इसे भी पढ़ें :नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत, देखें क्या कहा
इसे भी पढ़ें :RBI ने CBI पर ठोका मोटा जुर्माना, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :7 मई को सेट थी ऋत्विक कंपनी के शरत बाबू की फील्डिंग, क्या बोले SP… देखें












