सीएम हेमंत बोले- फॉसिल सिर्फ पत्थर नहीं, इतिहास के पन्ने हैं… इसका सम्मान करें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कुल नौ एजेंडा पर चर्चा हुई। पांच स्वीकार, दो स्थगित, एक वापस और एक एजेंडा की जरूरत वर्तमान समय में नहीं रही।

Ranchi : साहेबगंज में फॉसिल पार्क का निर्माण हो रहा है। यह अच्छी बात है। लेकिन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। हमने इसकी जानकारी लोगों से साझा नहीं की। इसको लेकर लोगों को जागरूक करें। ये फॉसिल पत्थर नहीं, इतिहास के पन्ने हैं। इसका सम्मान करें। कोर माइनिंग क्षेत्र में भी फॉसिल के होने की जांच हो। वन्य प्राणी आश्रयणियों के अंदर स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना सुनिश्चित करें। इससे वन्यजीव संरक्षण को बल मिलेगा। साथ ही, बच्चे अपनी मर्जी के अनुरूप इसे कैरियर के रूप में अपना सकेंगे। राज्य के जंगल को समृद्ध करें। कई राज्य अपने जंगल और वन्यजीव को लेकर कार्य कर रहें हैं। वन विभाग उस मॉडल को झारखण्ड के लिए अपनाएं। बेहतर सुविधा देंगे तो लोग अवश्य यहां आएंगे। ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री झारखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 14वीं बैठक में बोल रहे थे।

कॉरिडोर की स्थिति को ठीक करें, अंडरपास निर्माण में दें ध्यान

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वन्य जीव खासकर हाथी कॉरिडोर पर विशेष ध्यान दे विभाग। कॉरिडोर से गुजरने वाली सड़कों के किनारे दीवार या लोहे का ऊंचा बैरियर लगा दिया जाता है। ऐसे में हाथियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनके लिए अंडरपास का निर्माण बेहतर ढंग से करवाएं। जहां जरूरत हो वहीं अंडरपास का निर्माण करें। ताकि वन्यजीवों को सड़क पार करने में सुविधा हो सके। सड़क निर्माण को लेकर हमें बदलाव करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कोडरमा वन्य प्राणी आश्रयणी से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण हेतु एक समिति गठन करने को कहा। ताकि वहां मौजूद सड़क को कैसा बनाया जाए| इसपर सहमति बने और वन्यजीव का संरक्षण भी हो सके।

ये थे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव एल खिंग्याते, पीसीसीएफ राजीव रंजन, डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी सीआईडी प्रशांत कुमार, निदेशक मत्स्य एचएन द्विवेदी, विभिन्न वन प्रमंडल के डीएफओ, वन जीव संरक्षण के लिए कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठन के सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : भारत का चीन को कड़ा संदेश, …और कर दिया बीजिंग ओलंपिक का बहिष्‍कार

इसे भी पढ़ें : PLFI का खूंखार उग्रवादी डेबरा ने जब मुंह खोला तो…

इसे भी पढ़ें : पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, जानिये कैसे…

इसे भी पढ़ें : वर्षों के बिगड़े सिस्टम की थकन निगलते जा रहे CM हेमंत सोरेन, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सर सर जल्‍दी आईये… सुनते ही रेड पर निकले थानेदार को मारी गोली

इसे भी पढ़ें : बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : कोको का पता बताओ, एक लाख इनाम पाओ

इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…

इसे भी पढ़ें : OMG! Liquid Gold बताकर अपना यूरिन बेच रही मॉडल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...