PLFI का खूंखार उग्रवादी डेबरा ने जब मुंह खोला तो…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa (Rajeev kumar )  : PLFI का हार्डकोर खूंखार उग्रवादी डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। डेबरा के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी जैसे कुल 8 संगीन मामले पुलिस फाइल में दर्ज है।

खबरीलाल ने पुलिस तक सूचना पहुंचाई कि PLFI का सक्रिय सदस्य डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो पोड़ाहाट की तरफ आने वाला है। उसे किसी से मिलना है। पुलिस एक्टिव मोड में आई और तुरंत एक टीम बनाई गई। नेतृत्व करने का जिम्मा मिला सोनुआ थानेदार सोहन लाल को। टीम ने पनसुआ घाटी में गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें : पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, जानिये कैसे…

इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

उग्रवादी डेबरा
उग्रवादी डेबरा

इसी दरम्यान लोढ़ाई की तरफ से सोनुआ की ओर एक बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति आ रहे थे। उन्हें रूकने का इशारा किया गया तो पीछे बैठा शख्स बाइक से उतरकर भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा। नाम-पता पूछने पर खुलासा हुआ कि वह PLFI का मोस्ट वांटेड उग्रवादी डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो है। उसकी उम्र करीब 21 साल है। वह चाईबासा के सिकुड़ा थाना क्षेत्र के हरसु कोचा में रहता है।

उसकी निशानदेही पर डुरा गांव के जंगल पहाड़ी से सोनुआ थाना कांड सं.-20/21 में लूटी गई बाइक, बुरूकेबरा गांव के पहाड़ी के झाड़ी से एक कारबाईन, एक खाली मैगजीन, 9 एमएम की सात जिंदा गोलियां और PLFI संगठन का चंदा रसीद बरामद किया गया है।

खूंखार उग्रवादी डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो को धर दबोचने में सोनुआ थानेदार सोहन लाल, एसआई वीरमणि कुमार, सोनू कुमार, रामसूरत यादव, खेला मुर्मू,  दिलीप कुमार बास्की, अशोक विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :अपराधियों की अब खैर नहीं, मामले लंबित रखनेवाले भी नपेंगे, जानिये डीजीपी ने क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें :…और इधर-उधर भागने लगे लोग, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :हे भगवान…ससुराल जा रही विवाहिता के साथ ये क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्‍लू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...