spot_img

कोको का पता बताओ, एक लाख इनाम पाओ

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : कोको को खोजने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि यह कोको है कौन??? तो हम आपको बता दें कि कोको एक अफ्रीकन तोता है। और यह गुजरे तीन दिन से लापता है।
कोको राजस्थान के सीकर के मशहूर हार्ट सर्जन डॉक्टर वीके जैन का पालतू तोता है। डॉक्टर जैन की पत्नी डॉ अर्चना के अनुसार दोनों कोको को बहुत लाड-दुलार करते थे। उसे अपने बच्चे की तरह पालते-पोसते थे। तोते को सिरिंज से दूध पिलाते। 3 दिन पहले छत पर डॉ अर्चना कोको को सेब खिला रही थी। इसी दौरान वह उड़ गया और वापस नहीं लौटा। उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की गई। हॉस्पिटल के स्टाफ भी उसे ढूंढने में लग गये। उसे खोजने में अब तक डॉक्टर जैन लाखों रुपए खर्च कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने अखबारों में मिसिंग का विज्ञापन भी दिया। साथ ही सोशल मीडिया का सहारा भी लिया। पर अब तक कुछ पता नहीं चल पाया। अब डॉक्टर जैन ने उसे खोज निकालने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है। कोको को खोजने वाले को डॉक्टर एक लाख रुपये इनाम के तौर पर देंगे।

डॉक्टर जैन ने बताया कि 2 साल पहले 80 हजार रुपये में 2 अफ्रीकन तोते खरीदे थे। कोको दुर्लभ प्रजाति का तोता है। खासियत यह कि वह एक हजार से भी ज्यादा शब्द बोलता है। साथ ही सवालों के जवाब भी देता है। कोको के चले जाने से डॉक्टर का पूरा परिवार उदास है। डॉ अर्चना उसका इंतजार कर रही हैं। हौले से सिर्फ इतना कहती हैं… कोको बिना सब सूना-सूना…

इसे भी पढ़ें :अपराधियों की अब खैर नहीं, मामले लंबित रखनेवाले भी नपेंगे, जानिये डीजीपी ने क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें :…और इधर-उधर भागने लगे लोग, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :हे भगवान…ससुराल जा रही विवाहिता के साथ ये क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्‍लू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PM बोले आज का दिन ऐतिहासिक, देश को मिली पहली…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने जींद-सोनीपत के बीच...

कर्ज वसूली को लेकर RBI के नये नियम… जानें क्या

Kohramlive : RBI ने कर्ज वसूली को लेकर नये...

मोदी कैबिनेट के 7 बड़े फैसले…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...

लाल, नीले, सफेद और पीले, रंगों में होते हैं रेलवे इंजन… जानें क्यों

New Delhi : भारतीय रेलवे की दुनिया अपने आप में...

PM-CM को हटाने वाले बिल में बदलाव की तैयारी…

Kohramlive : प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को लंबे समय...