चाईबासा : दस्ते के साथ पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख उग्रवादियों ने भाग निकलने में अपनी भलाई समझी। घने जंगल का लाभ उठाकर सभी भाग निकले। पुलिस ने मौके से उग्रवादियों का सामान बरामद किया है, जिसमें हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री भी बतायी जा रही है। यह मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थानाक्षेत्र टेमना जंगल में सुबह के साढ़े 6 बजे हुई। मुठभेड़ में दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
से भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्हा, फिर जो हुआ…
पुलिस कप्तान अजय लिंडा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस कप्तान को सूचना मिली थी कि पिछले कई दिनों ने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप अपने दस्ते के साथ इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के बाद सीआरपीएफ और जिला बल की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली। इसी बीच जवानों को अपनी तरफ आते देख उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल में भाग निकले। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
इसे भी पढ़ें :अपराधियों की अब खैर नहीं, मामले लंबित रखनेवाले भी नपेंगे, जानिये डीजीपी ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें :…और इधर-उधर भागने लगे लोग, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :हे भगवान…ससुराल जा रही विवाहिता के साथ ये क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्लू…






