spot_img
spot_img

पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

NOIDA : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के सेक्टर-50 में रहने वाले एक पूर्व आईपीएस आरएन सिंह के घर IT रेड पड़ी है।  पड़े IT रेड के छापे में निजी बेनामी लॉकरों में से अब तक तीन करोड़ रुपये कैश बरामद हुए हैं। घर के बेसमेंट में बनाए गए इन प्राइवेट लॉकरों में से एक लॉकर में करीब दो करोड़ रुपये और बाकी दो लॉकरों में अलग-अलग 30 से 35 लाख रुपये IT की टीम ने बरामद किए गए हैं। यह तीनों लॉकर सोमवार देर रात को तोड़े गए, दो और संदिग्ध लॉकर जल्द ही तोड़े जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-50 के इस घर में राम नारायण सिंह का बेटा सुयश और उसका परिवार रहता है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी मिर्जापुर में रहते हैं। आयकर विभाग की टीम ने पूर्व आईपीएस अधिकारी आर.एन. सिंह के घर के अंदर काफी मात्रा में नकदी रखे होने की सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी की थी। आयकर की टीम जब घर के अंदर पहुंची तो बेसमेंट के अंदर लगभग 650 प्राइवेट लॉकर मिले। यह लॉकर अन्य लोगों के बताए जा रहे हैं, जिन्हें किराए पर दिया जाता था।

आयकर विभाग की टीमों ने उन लोगों से संपर्क किया, लेकिन वे सामने आने में आनाकानी कर रहे हैं। आयकर विभाग की जांच अब बेनामी लॉकर की ओर बढ़ रही है। पकड़ी गई रकम सरकारी खाते में जमा होगी। बताया गया है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी की पत्नी के नाम पर निजी तौर पर प्राइवेट लॉकर किराए पर देने का काम किया जाता है। यह उनका पुश्तैनी काम है। इन्हीं में से किसी लॉकर में अघोषित 20 लाख की नकदी होने की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी। इसके बाद टीम ने इनके लॉकर की जांच के लिए छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी और उनका परिवार जांच में सहयोग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू ने थामा हाथ, बोले- पार्टी के लिए…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 7 जिलों में नहीं चलेंगी सभी कक्षाएं, जानिये नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें :चाकू की नोक पर रेलवे ड्राइवर से लूट, तीन अपराधी धराये

इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...