spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पहले विजिटिंग कार्ड मांगा, फिर पंचम को मार दी गोली… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Sanjay Kapardar) : “जगह जमीन का झगड़ा था। पहले भी एक बार हो-हुज्‍जत हुआ था। एक बाइक पर दो लोग दुकान पर आये। उनसे विजिटिंग कार्ड मांगा, कुछ बातें भी हुई। जैसे ही वह कार्ड निकालकर दिये, बदमाशों ने दो बार उन्‍हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश बहुत आराम से वहां से भाग गये। पुलिस आई थी, बयान लेकर गई है। अबतक कोई नहीं पकड़ा गया है। हमलोगों को बहुत डर सता रहा है। न जाने आगे क्‍या होगा। पुलिस को सबकुछ बता दिया गया है।” यह कहना है शांति देवी, बहू सुष्‍मा और बेटी म‍ीला का। शांति के पति पंचम लोहरा को बीते कल दिनदहाड़े कांके ब्‍लॉक चौक में गोली मार दी गई थी। गोली उनके पेट में लगी है। पंचम का ब्‍लॉक चौक में ग्रील गेट की दुकान है। रिम्‍स में भर्ती पंचम का आज कांके पुलिस ने बयान लिया। दिन के उजाले में हुई इस वारदात को रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी अनीश गुप्‍ता ने काफी गंभीरता से लिया है। डीआईजी कल मौका-ए-वारदात पर खुद पहुंचे। उन्‍होंने कुछ चश्‍मदीदों से पूछताछ भी की। जख्‍मी पंचम के दुश्‍मनों के बारे में पुलिस को सबकुछ पता चल गया है। वहीं गोली मारने वाले का क्‍लू भी पुलिस को म‍िल गया है।

फरार गुनहगारों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है। पंचम को गोली मारे जाने के बाद दो तरह की बातें उभर कर सामने आ रही हैं। रिंग रोड पर पंचम दो जगह जमीन पर अपना दावा पेश कर रहा था। इस कारण पहले भी पंचम का कई लोगों से झगड़ा हुआ था। पंचम का साथ प्रेम नगर की एक दबंग महिला देती है। वहीं, कभी कांके के कुख्यात अपराधी रहे पूरन उरांव (अब मृत) के कुछ गुर्गों से 36 का आंकड़ा पंचम का चल रहा है। इस बारे में कुछ इशारा पंचम के बेटे रवि ने पुलिस के सामने किया भी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी पुलिस ने खंगाला है। सीसीटीवी फुटेज में शूटरों का चेहरा साफ-साफ नहीं दिखाई पड़ रहा। बाइक की रफ्तार 80 से ज्यादा बताई गई। जिस तौर, तरीका, अंदाज से पंचम को गोली मारी गई, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें पेशेवर शूटरों का हाथ है।

इसे भी पढ़ें : गायब हुई नाबालिग, तो Sex Racket का हुआ भंडाभोड़… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : 29 अप्रैल को कुछ खास करने को तैयार है टाटा मोटर्स, जानिये…

इसे भी पढ़ें : लालू के बड़े लाल “तेजप्रताप” ने बढ़ाया सियासी पारा, RJD में खलबली

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लेकर चढ़े यह सामान तो जायेंगे 3 साल केलिए अंदर…

इसे भी पढ़ें : नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…

इसे भी पढ़ें : बिटिया की खामोशी के पीछे छुपा था गैंगरेप का दर्द, देखें…

इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की को मिली स्‍थायी जमानत

इसे भी पढ़ें : इन किताबों को पढ़ IAS बनी थी राजेश्‍वरी बी, खुद खोली यह राज, देखें…

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...