Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण पंचायत सचिवालय में शनिवार को हजारीबाग के पंचायती राज विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) राहुल कुमार सिंह अचानक पहुंच गये। पंचायत सचिवालय पहुंचने पर मुखिया पिंकी देवी ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान DPM राहुल कुमार सिंह ने पंचायत सचिवालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, कार्य प्रणाली और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सचिवालय के विभिन्न विभागों और सुविधाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
साफ-सफाई और व्यवस्था की सराहना
निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय की स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्था ने DPM का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सचिवालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई और रखरखाव की सराहना करते हुये कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह की व्यवस्था अन्य पंचायतों के लिये भी प्रेरणास्रोत बन सकती है। हालांकि उन्होंने सचिवालय को और अधिक आकर्षक, सुविधायुक्त एवं जनोपयोगी बनाने के लिये कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर मुखिया पिंकी देवी ने कहा कि पंचायत सचिवालय को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिकारियों द्वारा दिये गये सुझावों को प्राथमिकता के साथ लागू कर सचिवालय को और बेहतर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीणों और पंचायत प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिये यहां की सुविधाओं और कार्य संस्कृति को लगातार मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया बिनोद कुमार सिंह, पंचायत सचिव राजेश कुमार, जूनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, प्रखंड समन्वयक अभिषेक बरदियार, पंचायत सहायक अनुज कुमार सिंह, बबलू सिंह, सुजीत यादव, पंकज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में बड़ा हादसा टला, पास लेने के चक्कर में भिड़े दो ट्रक…
इसे भी पढ़ें : मां दिउड़ी की शरण में CM हेमंत सोरेन, मांगी दुआ…
इसे भी पढ़ें : एक पल का गुस्सा, उजड़ गया कोकर का एक घर…
इसे भी पढ़ें : विद्यालय में सजी बाल संसद, हरियाली बनीं प्रधानमंत्री…










