spot_img
spot_img

दनुआ घाटी में बड़ा हादसा टला, पास लेने के चक्कर में भिड़े दो ट्रक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण की दनुआ घाटी में शनिवार को एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, बिहार की ओर जा रहे दो ट्रक आपस में टकरा गये। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रक झारखंड से बिहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घाटी क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक उससे जा भिड़ा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये।

खुदा का शुक्र है कोई जनहानि नहीं

घटना के बाद कुछ देर के लिये घाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुर्घटना में केवल वाहनों को नुकसान पहुंचा है। दनुआ घाटी में अक्सर भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में ओवरटेकिंग के दौरान जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। शनिवार की घटना में संयोग अच्छा रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दनुआ घाटी के घुमावदार और ढलान वाले हिस्सों में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिये। थोड़ी सी जल्दबाजी दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकती है। घटना के बाद दोनों ट्रकों को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

इसे भी पढ़ें : मां दिउड़ी की शरण में CM हेमंत सोरेन, मांगी दुआ…

इसे भी पढ़ें : एक पल का गुस्सा, उजड़ गया कोकर का एक घर…

इसे भी पढ़ें : विद्यालय में सजी बाल संसद, हरियाली बनीं प्रधानमंत्री…

इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, इस हाल में मिला जवान युवक…

इसे भी पढ़ें : वॉटर पार्क में एक छोटी गलती बिगाड़ सकती है पूरा मजा, इन बातों पर करें गौर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

Garhwa : गढ़वा की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरस्वती...

वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

Kohramlive : देश की सुरक्षा के लिये हर पल...

झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

Ranchi : झारखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगी हैं...

साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण पंचायत सचिवालय में शनिवार...

अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड ने शनिवार को...