spot_img

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

Date:

spot_img
spot_img

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा सा गांव में एक गाय का असामान्य व्यवहार लोगों के लिये रहस्य, आस्था और कौतूहल का केंद्र बन गया है। मामला गिलौला थाना क्षेत्र के बसबढ़िया गांव का है, जहां एक गाय पिछले कई दिनों से लगातार एक खेत के चारों ओर चक्कर लगाती नजर आ रही है। गांव वालों का दावा है कि गाय बिना थके और बिना रुके लगातार उसी खेत की परिक्रमा कर रही है। यह अनोखा दृश्य देखने के बाद ग्रामीण इसे सामान्य घटना नहीं, बल्कि किसी दैवीय संकेत के रूप में देख रहे हैं। धीरे-धीरे यह बात आसपास के गांवों में फैली और अब दूर-दराज से लोग इस गाय को देखने पहुंच रहे हैं।

आस्था का केंद्र बनी गाय

बसबढ़िया गांव की महिलाएं गाय को माता का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना कर रही हैं। कई लोग उसके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले रहे हैं, तो कुछ लोग इसे ईश्वर की विशेष कृपा बता रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि लगातार कई दिनों तक एक ही खेत की परिक्रमा करना कोई सामान्य बात नहीं हो सकती। यही वजह है कि लोगों की श्रद्धा इस घटना से जुड़ती जा रही है। गाय को देखने और पूजा करने आने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुये गांव में भंडारे का भी आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं के लिये भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पूरे गांव में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना गांव के इतिहास में पहली बार देखने को मिली है, इसलिये हर कोई इसे अपने-अपने नजरिये से समझने की कोशिश कर रहा है। एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि गाय माता कई दिनों से लगातार उसी तरह गोल-गोल घूम रही हैं। उनके अनुसार यह साधारण घटना नहीं है, बल्कि भगवान का कोई संदेश या संकेत हो सकता है। इसी विश्वास के चलते लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भी कर रहे हैं। वहीं, पशु व्यवहार से जुड़े जानकारों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले कुछ लोगों का मानना है कि गाय का यह व्यवहार किसी शारीरिक या न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत भी हो सकता है। कई बार पशुओं में बीमारी, तनाव या तंत्रिका तंत्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण वे लगातार एक ही दिशा में घूमते रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गाय की चिकित्सकीय जांच के बाद ही इस व्यवहार के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

इसे भी पढ़ें : कोयले की काली सुरंग में समा गईं चार जिंदगियां, रामगढ़ में दर्दनाक हादसा…

इसे भी पढ़ें : गला रेतकर महिला की ह’त्या, पति के फरार होने से गहराया शक…

इसे भी पढ़ें : ‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

इसे भी पढ़ें : वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...