Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र के गितिल कोचा कोकर में मामूली कहासुनी के बाद 29 साल के जवान युवक आशीष लकड़ा को मार डाला गया। उसके परिवार को ऐसा जख्म दे दिया गया जो शायद कभी नहीं भर पायेगा। मारा गया आशीष कोकर के तपोवन कॉलोनी में रहता था। इस कांड में गठित स्पेशल टीम ने फौरी कार्रवाई करते हुये कांड में शामिल दो संदेही गुनहगार रिंकू बड़ाईक और कार्तिक कुमार को अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। दोनों ने पुलिस को बताया कि बीते 9 जून की रात घटना वाले दिन खाने-पीने के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्से में आकर उन्होंने आशीष लकड़ा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। बेतरह जख्मी आशीष को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ हत्या का मामला
मृतक के भाई बिराज लकड़ा के फर्दबयान के आधार पर सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर सदर DSP के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से कोकर के टुनकी टोला में रहने वाला रिंकू बड़ाईक और बरियातू के नया टोली निवासी कार्तिक कुमार को उठा लिया। दोनों मूल रूप से गुमला जिले के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन खाने-पीने के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उन्होंने आशीष लकड़ा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। इस कांड का खुलासा करने में सदर के थानेदार कुलदीप कुमार, SI चंदन कुमार, दीपक नारायण सिंह, दीपक राणा, विकास प्रसाद, जमील अंसारी तथा सदर थाना रिजर्व गार्ड की अहम भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : विद्यालय में सजी बाल संसद, हरियाली बनीं प्रधानमंत्री…
इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, इस हाल में मिला जवान युवक…
इसे भी पढ़ें : वॉटर पार्क में एक छोटी गलती बिगाड़ सकती है पूरा मजा, इन बातों पर करें गौर…
इसे भी पढ़ें : BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…
इसे भी पढ़ें : इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…










