spot_img
spot_img

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हजारीबाग के विभिन्न थानों में शनिवार को साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुये कई मामलों के निष्पादन की दिशा में कार्रवाई की गई। थाना परिसर में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने एक-एक मामले की सुनवाई कर समाधान का प्रयास किया।

भूमि और पारिवारिक विवादों पर रहा विशेष फोकस

थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, न्यायालय परिवाद, आपसी मारपीट और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस एवं अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम ने दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आपसी सहमति तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनमें संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने लोगों से आपसी विवादों को बातचीत और समझदारी से सुलझाने की अपील की। वहीं, कानून का पालन करने और किसी भी समस्या के समाधान के लिये प्रशासन का सहयोग लेने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद और विश्वास कायम करना भी है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

इसे भी पढ़ें : खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

इसे भी पढ़ें : कोयले की काली सुरंग में समा गईं चार जिंदगियां, रामगढ़ में दर्दनाक हादसा…

इसे भी पढ़ें : गला रेतकर महिला की ह’त्या, पति के फरार होने से गहराया शक…

इसे भी पढ़ें : ‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...

कोयले की काली सुरंग में समा गईं चार जिंदगियां, रामगढ़ में दर्दनाक हादसा…

Ramgarh : रामगढ़ के कोयलांचल क्षेत्र से शनिवार को...