Ranchi : रांची से सटे तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ मां दिउड़ी मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। झारखंड के CM हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ मां दिउड़ी के दरबार पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता रानी के चरणों में शीश नवाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
वैदिक मंत्रों के बीच पूरा हुआ पूजन
पूजा-अर्चना का कार्यक्रम धार्मिक पुरोहित मनोज पंडा एवं मुख्य पाहन सुखराम जी के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा पद्धति के बीच मुख्यमंत्री दंपति ने माँ सोलहभुजी दिउड़ी की आराधना की और राज्य की खुशहाली के लिये प्रार्थना की। दिउड़ी मंदिर झारखंड की आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिये पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे। अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने उनका अभिवादन किया और उनसे मुलाकात भी की। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक वहां मौजूद लोगों से संवाद भी किया।
“झारखंड की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान”
मां दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि मां दिउड़ी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने मात्र से सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक धरोहरों को संरक्षित और समृद्ध करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने एक बार फिर मां दिउड़ी से झारखंड के विकास, समृद्धि और लोगों के कल्याण की प्रार्थना की। मां दिउड़ी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और गूंजते जयकारों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।


इसे भी पढ़ें : एक पल का गुस्सा, उजड़ गया कोकर का एक घर…
इसे भी पढ़ें : विद्यालय में सजी बाल संसद, हरियाली बनीं प्रधानमंत्री…
इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, इस हाल में मिला जवान युवक…
इसे भी पढ़ें : वॉटर पार्क में एक छोटी गलती बिगाड़ सकती है पूरा मजा, इन बातों पर करें गौर…
इसे भी पढ़ें : BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…










