Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन कर्मा में शनिवार का दिन बच्चों के लिये खास रहा। विद्यालय परिसर में लोकतंत्र का सुंदर पाठ पढ़ाते हुये बाल संसद का गठन किया गया। चुनावी माहौल, सांसदों का चयन, मंत्रिमंडल का गठन और शपथ ग्रहण, सब कुछ उसी तरह हुआ, जैसे किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में होता है। इस पूरे आयोजन ने बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति नई जागरूकता पैदा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार दास ने की, वहीं, संचालन उपेंद्र कुमार वर्मा ने किया। बाल संसद के गठन की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से पूरी कराई गई। सबसे पहले बाल सांसदों का चयन हुआ, जिसके बाद सांसदों ने विभिन्न मंत्रियों का चुनाव किया।
सर्वसम्मति से हरियाली बनीं प्रधानमंत्री
बाल संसद में सर्वसम्मति से हरियाली कुमारी को प्रधानमंत्री तथा आभा कुमारी को उप प्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के लिये भी मंत्रियों और उप मंत्रियों का चयन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में लक्ष्मी कुमारी तथा उप स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सौम्या परवीन का चयन हुआ। स्वच्छता मंत्री स्नेहल शर्मा और उप स्वच्छता मंत्री कुनाल कुमार बने। सुरक्षा एवं न्याय मंत्री का दायित्व आशीष कुमार यादव को मिला, जबकि रितेश कुमार उप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री चुने गये। पोषण मंत्री काजल कुमारी, उप पोषण मंत्री पूजा कुमारी, उपस्थिति मंत्री कुणाल कुमार तथा उपस्थिति मंत्री सिद्धार्थ कुमार शर्मा बने। शिक्षा मंत्री उर्वशी कुमारी और उप शिक्षा मंत्री सीमा कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार कौशल विकास मंत्री हेमांशु कुमारी, उप कौशल विकास मंत्री संजना कुमारी, पर्यावरण मंत्री प्रवीण कुमार, उप पर्यावरण मंत्री आदित्य कुमार, खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री रूबल कुमार पासवान, उप खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री सतीश कुमार, संचार एवं संपर्क मंत्री अनुराग कुमार गुप्ता, उप संचार एवं संपर्क मंत्री कुंदन कुमार तथा छात्रवृत्ति मंत्री के रूप में मीनाक्षी कुमारी का चयन किया गया।
शपथ लेकर संभाली जिम्मेदारी
चयनित मंत्रियों को बाल संसद गठन के उद्देश्य, उनके कार्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार दास ने सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बाल संसद बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया। नन्हे-नन्हे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर नई जिम्मेदारियों की खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश भुइयां सहित विजय प्रसाद, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, बिंदुल देवी, रामदास राम, रिंकी देवी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, इस हाल में मिला जवान युवक…
इसे भी पढ़ें : वॉटर पार्क में एक छोटी गलती बिगाड़ सकती है पूरा मजा, इन बातों पर करें गौर…
इसे भी पढ़ें : BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…
इसे भी पढ़ें : इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…
इसे भी पढ़ें : एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…










