spot_img
spot_img

चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर कराई शादी, दो दिन बाद पुलिस की एंट्री…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के रामपुर में शादी के नाम पर कथित ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। एक सब्जी विक्रेता ने आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदार ने उससे एक लाख रुपये लेकर उसकी शादी कराई, इल्जाम है कि चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर उससे उसकी शादी करा दी गई। लेकिन विवाह के महज दो दिन बाद ही दुल्हन ने पुलिस बुलाकर खुद को बंधक बनाये जाने का आरोप लगा दिया और उसके साथ चली गई। घटना के बाद खुद को ठगा महसूस कर रहा युवक अब न्याय की गुहार लगा रहा है, जबकि पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी हुई है।

रिश्तेदार पर भरोसा पड़ा भारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित डायमंड सिनेमा रोड के पास की एक कॉलोनी का है। यहां रहने वाले पुनीत सब्जी बेचकर अपना जीवनयापन करते हैं। पीड़ित के अनुसार, उसकी शादी कराने की जिम्मेदारी उसके मौसा ने ली थी। रिश्तेदार ने भरोसा दिलाया कि वह उसके लिये रिश्ता तलाश कर शादी करा देगा। आरोप है कि इसके बदले उससे एक लाख रुपये लिये गये। पुनीत का कहना है कि रुपये लेने के बाद रिश्तेदार एक युवती को लेकर आया और कॉलोनी के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और समारोह पर भी अतिरिक्त खर्च किया गया। नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर पुनीत बेहद खुश था। उसे उम्मीद थी कि अब उसका घर-परिवार बस जायेगा, लेकिन शादी के दो दिन बाद ही हालात पूरी तरह बदल गये। बताया जा रहा है कि शादी के दूसरे दिन विवाहिता ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में भीड़ जुट गई और तरह-तरह की बातें होने लगीं।

पति ने लगाया सुनियोजित साजिश का आरोप

पीड़ित पति का कहना है कि शादी के बाद शुरुआती दो दिन सब कुछ सामान्य था, लेकिन महिला बार-बार घर से बाहर जाने की बात करती थी। अब उसे लग रहा है कि उसके साथ पहले से ही एक सुनियोजित साजिश रची गई थी। उसका आरोप है कि शादी के नाम पर उससे मोटी रकम वसूली गई और फिर पूरी योजना के तहत उसे छोड़ दिया गया। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस महिला और पीड़ित युवक दोनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तव में धोखाधड़ी का है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

इसे भी पढ़ें : रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

इसे भी पढ़ें : थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

इसे भी पढ़ें : खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

इसे भी पढ़ें : कोयले की काली सुरंग में समा गईं चार जिंदगियां, रामगढ़ में दर्दनाक हादसा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...

कोयले की काली सुरंग में समा गईं चार जिंदगियां, रामगढ़ में दर्दनाक हादसा…

Ramgarh : रामगढ़ के कोयलांचल क्षेत्र से शनिवार को...