Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड ने शनिवार को अपना एक जाना-पहचाना और सक्रिय चेहरा खो दिया। प्रखंड क्षेत्र के चर्चित PDS डीलर तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता नेमीचंद दांगी का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक और जनवितरण प्रणाली से जुड़े लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
घर में अचानक बिगड़ी तबीयत
परिजनों के अनुसार, लगभग 55 साल के नेमीचंद दांगी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे घर पर ही गिर पड़े। परिवार के सदस्य तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनका रक्तचाप और शुगर स्तर काफी अधिक पाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। उन्हें निजी वाहन से हजारीबाग लेकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई तथा वे अचेत हो गये। स्थिति को गंभीर देखते हुये परिजन उन्हें वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल पहुंचने लगी। विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सा प्रभारी डॉ. डीएन ठाकुर से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने नेमीचंद दांगी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में बड़ा हादसा टला, पास लेने के चक्कर में भिड़े दो ट्रक…
इसे भी पढ़ें : मां दिउड़ी की शरण में CM हेमंत सोरेन, मांगी दुआ…
इसे भी पढ़ें : एक पल का गुस्सा, उजड़ गया कोकर का एक घर…
इसे भी पढ़ें : विद्यालय में सजी बाल संसद, हरियाली बनीं प्रधानमंत्री…
इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, इस हाल में मिला जवान युवक…










