Jamshedpur (Vinod Kesri) : एक पति-पत्नी की लाश फंदे पर लटकती हालत में मिली। दोनों के डेड बॉडी एक साथ मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जुटना शुरू हो गये। खबर पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त 23 साल के कर्मवीर सरदार और बीवी अंगूरी सरदार के रूप में की गई। कर्मवीर का घर पोटका थाना इलाके के तेतला पंचायत के खापरसाई गांव में है। दोनों की एक बेटी है।
भतीजी के रोने की आवाज पर गया कमरे के अंदर
कर्मवीर के बड़े भाई धर्मवीर सरदार ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि भाई और भाभी उसके साथ ही रहते थे। बीती शाम वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। घर पर भाई-भाभी और भतीजी थी। वह घर वापस लौटा और खा-पीकर सोने चला गया। अचानक भतीजी की रोने की आवाज सुनाई दी। भाई के कमरे की तरफ गया। दरवाजा खोलकर अंदर घुसा तो जो कुछ देखा, सन्न रह गया। सामने फंदे पर भाई कर्मवीर और भाभी अंगूरी की डेड बॉडी लटक रही थी। धर्मवीर ने बताया कि भाई की शादी दो साल पहले अंगूरी से हुई थी। दोनों में आये दिन किसी न किसी बात को लेकर खटपट हुआ करता था। भाई-भाभी ऐसा कोई कदम उठा लेंगे, इसका अंदाजा नहीं था। इधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी का ब्रूटल म*र्डर, बॉडी पार्ट्स बटोर रही पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Bokaro News : अब एसी सेकेंड क्लास ट्रेन से शराब की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें : UP News : “खुद का क*त्ल करवाया, बोला जिंदा होकर तकदीर बदल दूंगा”… कमजोर दिल वाले यह खबर ना पढ़ें
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो












