spot_img

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस बार आस्था की राह पहले से कहीं अधिक सहज और सुरक्षित होगी। हजारों श्रद्धालुओं के दर्द को महसूस करते हुये CCL रजरप्पा क्षेत्र ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत मंदिर परिसर के प्रमुख मार्गों पर विशेष मैट (Mat) बिछाये हैं, ताकि श्रद्धालुओं को तपती जमीन और बरसात की फिसलन से राहत मिल सके।

अब न जलेंगे नंगे पैर, न फिसलेंगे कदम

गर्मी के दिनों में मां के दरबार तक पहुंचने के लिये नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं के तलवे तपती जमीन से झुलस जाते थे। वहीं, बारिश के मौसम में फिसलन के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता था। इन्हीं परेशानियों को देखते हुये CCL ने मंदिर परिसर के प्रमुख रास्तों पर विशेष मैट बिछाये हैं। इन मैट पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जायेगा, जिससे सतह ठंडी बनी रहेगी। वहीं, बरसात के दौरान यही मैट फिसलन रोकने में भी मदद करेंगे। CCL रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह ने बताया कि रामगढ़ DC के सुझाव पर श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुये यह कार्य तत्काल पूरा कराया गया। उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिका धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा उनके लिये सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंदिर न्यास समिति की देखरेख में उप प्रबंधक आशीष झा की मौजूदगी में पूरे कार्य को समय पर पूरा कराया गया। इस पहल के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि CCL रजरप्पा समाज की जरूरतों को भी पूरी संवेदनशीलता के साथ समझती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे जनहितकारी कार्यों से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि श्रद्धा के साथ सुरक्षा का अहसास भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार बिल्डर कर सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे, मेहरबान थे एक IPS अधिकारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...