Bokaro : एसी सेकेंड क्लास से अब शराब की तस्करी हो रही है। इसके लिये तस्करों ने हटिया-पटना-इस्लामपुर एक्सप्रेस को बेहतर समझा। तस्करों का पसंदीदा स्टेशन मुरी या तुलिन होता है। हटिया से खुलने वाली उक्त एक्सप्रेस ट्रेन के एसी सेकेंड क्लास से 218 बोतल विदेशी दारू मिले। वहीं पांच तस्कर पकड़े गये। इस बात का खुलासा आज बोकारो RPF पुलिस ने किया। बोकारो रेलवे स्टेशन पर पांचों तस्कर पकड़े गये। बरामद शराब को पटना में खपाने की प्लानिंग थी। RPF बोकारो तस्करों से पूछताछ कर रही है। ये पांचों मुरी और तुलिन रेलवे स्टेशन पर शराब भरे बैग लेकर ट्रेन में सवार हुए थे।
बोकारो RPF के इंस्पेक्टर राजकुमार साव ने मीडिया को बताया कि गश्ती टीम ट्रेन के एसी सेकेंड क्लास में चेकिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान बर्थ नंबर 34, 35 एवं 41 में बैठे मुसाफिरों पर पुलिस को शक हुआ। उनसे पूछताछ की गई, वहीं उनके बैग की तलाशी ली गई। बैग से बड़े तादाद में विदेशी शराब की बोतलें मिली। पांचों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें : बिगड़े सिस्टम की कोख से उपजी हालत से दुखी एक बच्चा, क्या बोल गया… सुनें
इसे भी पढ़ें : USA मेड पिस्टल से देवांशु साहा पर चली थी गो*ली, जानें क्यों हुआ था अटैक
इसे भी पढ़ें : झारखंड का मोस्ट वांटेड AK-56 के साथ मिला गया के जंगल में… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें












