Sahebganj : साहिबगंज में एक महिला का ब्रूटल म*र्डर कर दिया गया। उसे मारकर उसकी डेड बॉडी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गये। बॉडी पार्ट्स को अगल-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। इस म*र्डर का खुलासा तब हुआ जब संताली पंचायत के मोमिन टोला में गांव के कुछ लोगों ने कुत्तों को बॉडी पार्ट्स को नोंच-नोंच कर खाते देखा। लोगों ने देखा कि कुत्ते पैर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच-नोंचकर खा रहे हैं। जब लोगों को लगा कि यह इंसान के शरीर का हिस्सा है तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बोरियो पुलिस ने बॉडी पार्ट्स को इकट्ठा करना शुरू किया। मामले की तहकीकात शुरू की तो पता चला कि 25 साल के दिलदार अंसारी की दूसरी बीवी 22 साल की रिबिका पहाड़िन कुछ दिनों से गायब है। रिबिका गोंडा पहाड़ की रहने वाली थी। एक महीने पहले उसकी शादी बेलटोला के रहने वाले दिलदार अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह दिलदार के साथ उसके घर में ही रह रही थी। पुलिस ने दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अबतक अलग-अलग जगहों से डेड बॉडी के 14 हिस्सों को खोज पाई है। वहीं, दिलदार की निशानदेही पर पुलिस ने मांझटोला के एक बंद घर से डेड बॉडी के कई और टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े जमीन पर बिखरे पड़े थे, तो कुछ बॉडी पार्ट्स बोरे में भरकर रखे गये थे। सिर नहीं मिल पाया है। शरीर के टुकड़ों को देख ऐसा लग रहा है कि उन्हें काटने के लिए किसी कटर मशीन का इस्तेमाल किया गया है। तफ्तीश में जुटी पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि एक महीना पहले ही दिलदार और रिबिका का निकाह हुआ था। रिबिका दिलदार की दूसरी बीवी थी। दोनों में अक्सर झगड़ा-झंझट होते रहता था।

इस ब्रूटल मर्डर के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है। साहिबगंज के पुलिस कप्तान अनुरंजन किस्पोट्टा सहित कई आला अधिकारी गांव में कैम्प कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : UP News : “खुद का क*त्ल करवाया, बोला जिंदा होकर तकदीर बदल दूंगा”… कमजोर दिल वाले यह खबर ना पढ़ें
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : पारिवारिक कलह से परेशान जवान ने खुद को मारी गो*ली














