spot_img

UP News : “खुद का क*त्ल करवाया, बोला जिंदा होकर तकदीर बदल दूंगा”… कमजोर दिल वाले यह खबर ना पढ़ें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : करीब 6 माह पहले दोनों हरिद्वार में मिले थे। दोनों गंगा स्नान करने गए थे। आशीष को पूजा पाठ में खूब मन लगता था। वह दावा करता था कि वह दैविक शक्ति हासिल कर उसकी तकदीर बदल देगा। एक फार्मा कंपनी में काम करने वाला नीतीश उसकी बातों में आ गया। वह अपना घर बार छोड़ आशीष की शरण में चला गया। दोनों हरिद्वार में एक भाड़े के मकान में रहने लगे थे। गुरु शिष्य जैसा रिश्ता हो गया था। अचानक आशीष का कत्ल हो गया। बीते 10 दिसंबर को खून से लथपथ उसकी डेड बॉडी करछना के गधियांव गांव में मिली। हायतौबा मच गयी। पुलिस हत्यारे की खोज में जुट गयी। मारे गए आशीष के भाई रवि दीक्षित ने इल्जाम लगाया कि उसके भाई की हत्या में प्रॉपर्टी डीलर मुकेश राज खोल सकता है। शक की बुनियाद पर मुकेश को थाना लाया गया। पूछताछ में पुलिस को ऐसा कुछ भी साक्ष्य या सबूत मुकेश के खिलाफ नहीं मिला। मर्डर जैसे संगीन केस में पुलिस किसी निर्दोष को जेल भेजने में जल्दबाजी नहीं दिखाई। पुलिस की जांच की दिशा-दशा बदली। आशीष के संग रहने वाले नीतीश को उठाया गया। पूछताछ में वह टूट गया। आशीष की हत्या के पीछे छिपे राज जब उसने खोला तो हर कोई दंग रह गया।

सहसा पुलिस को नीतीश के इकबालिया बयान पर यकीन नहीं हुआ। उससे कई मर्तबा कई एंगल पर पूछताछ की गयी। उसके बयान में कोई बदलाव नहीं आया। नीतीश ने पुलिस को बताया कि आशीष ने अपना कत्ल खुद उससे करवाया है। आशीष ने उससे कहा जब वह पूजा-पाठ कर आएगा तो वह जमीन पर लेट जाएगा। इसके बाद अगर उसके शरीर में हलचल न हो तो चापड़ से गर्दन काट देना। वहीं उसके खून से अपने माथे पर अभिषेक कर लेना। चापड़ को गंगा में प्रवाहित कर देना। अगर एक घंटे में वह न लौटे तो चले जाना। वह उससे हरिद्वार में आकर मिलेगा। इसके बाद नीतीश ने ऐसा ही किया और हरिद्वार चला गया। तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर आशीष ने खुद का गला कटवा लिया। उसे यकीन था कि वह पुनः जिंदा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि आशीष पेशे से वकील था। वह काफी ज्यादा कर्ज में डूब हुआ था।  हालांकि पुलिस पूरे मामले की अब भी गहराई से तफ्तीश कर रही है। नीतीश के बयान में कितना दम है इस बिन्दु पर तफतीश जारी है।

इसे भी पढ़ें : USA मेड पिस्टल से देवांशु साहा पर चली थी गो*ली, जानें क्यों हुआ था अटैक

इसे भी पढ़ें : झारखंड का मोस्ट वांटेड AK-56 के साथ मिला गया के जंगल में… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...