DHANBAD: साइबर अपराधियों की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम धनबाद पहुंची। गोविंदपुर थाना इलाके से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद दोनों को अपने साथ दिल्ली ले जाएगी। दिल्ली नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट साइबर थाने की पुलिस ने धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है दो अन्य की तलाश में जामताड़ा और देवघर में छापेमारी चल रही है।
27 जुलाई को दर्ज किया गया मामला
दिल्ली साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर अमित मलिक के अनुसार दिल्ली के निजी कंपनी में कार्यरत राजेश शर्मा नाम के एक शख्स ने 27 जुलाई को मामला दर्ज कराया है।उनके खाते से 2 लाख 40 हजार रुपये डीटीडीसी कुरियर डिलीवरी सर्विस के नाम से उड़ा कर जामताड़ा के छोटू और अशफाक नाम के दो साइबर अपराधियों ने मुर्गाबनी के सिराज के खाते में रुपए ट्रांसफर किए। फिर उस पैसे में से 40 हजार रुपए उसके बड़े भाई अजहरुद्दीन ने ATM के माध्यम से निकासी कर खर्च किया।
इसे भी पढ़ें : किसी भी देश का स्वास्थ्य सिस्टम तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह का समाधान दे : PM
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 3 सीनियर IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो






