spot_img
spot_img
spot_img

किसी भी देश का स्वास्थ्य सिस्टम तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह का समाधान दे : PM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’’ (Homi Bhabha Cancer Hospital & Research Center) का उद्घाटन किया। इसके बाद कहा कि भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना काम पिछले आठ साल में हुआ है, उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होता है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी देश का स्वास्थ्य सिस्टम (Health System) तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह का समाधान दे, कदम-कदम पर मरीजों का साथ दे।’’

इन छह मोर्चों पर सरकार कर रही काम

पीएम ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) एक साथ छह मोर्चों पर काम कर रही है और रिकॉर्ड निवेश कर रही है। उन्होंने प्रीवेंटिव हेल्थ केयर (Preventive Health Care) यानी बीमारी से बचाव को बढ़ावा दिए जाने को पहला और गांवों में छोटे और आधुनिक अस्पताल खोले जाने को दूसरा मोर्चा बताया। इस कड़ी में अन्य चार मोर्चे के बारे में पीएम ने बताया, शहरों में मेडिकल कॉलेज और शोध वाले बड़े संस्थान खोलना, देश भर में चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों की संख्या बढ़ाना, मरीजों को सस्ती दवाइयां व सस्ते उपकरण उपलब्ध कराने और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके मरीजों को होने वाली मुश्किलें कम करना है।

अस्पताल की खास बातें

  • इस अस्पताल का निर्माण 660 करोड़ रुपये की लागत से टाटा मेमोरियल सेंटर ने किया है, जो भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सहायता-प्राप्त संस्थान है।
  • यह कैंसर अस्पताल तृतीयक स्तर का अस्पताल है, जिसकी 300 बिस्तरों की क्षमता है।
  • इस अस्पताल में कैंसर के सभी प्रकारों के उपचार के लिये हर आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
  • यहां सर्जरी, रेडियोथेरेपी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी– कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • यह अस्पताल पूरे क्षेत्र में कैंसर सुविधा और उपचार “केंद्र” के रूप में काम करेगा।
  • संगरूर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल इसकी “शाखा” के रूप में कार्य करेगा।

इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार में खोया आपा, खिड़की से पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… देखें

इसे भी पढ़ें : बेनामी संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :जेजे कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की दर्दनाक मौत…देखें

इसे भी पढ़ें :नई पहल : अब बिना NET और PhD के भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :JSSC Recruitment 2022 : 400 से ज्यादा पदों पर Vacancy, 10th पास भी कर सकते हैं अप्लाई

इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस उलझन में, आयुषी कूदी या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...