Ranchi : झारखंड की बेटियों की पढ़ाई-लिखाई पर हेमंत सरकार करीब 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना का लाभ क्लास आठ से लेकर 19 साल तक की लड़कियां ले सकती है। इसके लिये उन्हें आवेदन करना होगा। लड़कियां तीन तरह से आवेदन कर सकती हैं। पहला, क्लास आठ से 12वीं तक में पढ़ने वाली लड़कियां अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। दूसरा, जहां वे रहती हैं, वहां के नजदीकी आंगनबाड़ी सेंटर में भी जा कर फार्म भर सकती है। तीसरा, अपनी पात्रता के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से भी आवेदन भर सकती है। इस योजना की डिटेल जानकारी वेबसाइट jharkhand.gov.in से ली जा सकती है।
क्लास 8 में पढ़ने वाली लड़कियों से लेकर 19 साल तक की लड़कियों को दिया जायेगा। लड़कियों को बाल विवाह से बचाने का भी प्रयास होगा। यह राशि देश की पहली महिला शिक्षिका सह महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले के नाम से शुरू किशोरी समृद्धि योजना के तहत दी जायेगी। इस योजना के अनुसार, छात्राओं को चार कैटेगरी में राशि मिलेगी।आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों को 25 सौ रुपये मिलेंगे। वहीं 10वीं, 11वीं और 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को 5-5 हजार रुपये दिये जायेंगे। 18 से 19 वर्ष आयु की छात्राओं को राज्य सरकार एकमुश्त अनुदान 20 हजार रुपये देगी। सरकार ने राज्य की नौ लाख छात्राओं को इस योजना के तहत आर्थिक लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान में छह लाख 51 हजार से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल रहा है। इस योजना का मूल मकसद राज्य से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करते हुए महिला सशक्तीकरण और शिक्षा को बढ़ावा देना है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठनका गिरने के आसार, झमाझम बारिश, येलो अलर्ट… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त… देखें
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन की प्रधान सचिव बनीं वंदना दादेल
इसे भी पढ़ें : बिन राशन लगवा लेता है अंगूठा, क्या बोले डीसी… देखें
इसे भी पढ़ें : तिलेश्वर साहू की ह*त्या के सूत्रधार को मिली उम्रकैद…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में अब AC क्रूज का लें मजा, भाड़ा इतना…
इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो








