spot_img
Wednesday, June 7, 2023
spot_img
7 June 2023
spot_img
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img

फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो

spot_img
spot_img

Ranchi (Neeraj Thakur) : दबंग युवक अनिल यादव उर्फ कल्लू यादव का कातिल धरा गया। वह पेशेवर शूटर अभिषेक पासवान उर्फ छोटू है। छोटू मूल रूप से बिहार शरीफ का रहनेवाला है। वह वर्तमान में रांची के चुटिया के गणपत नगर में रहता है। रांची में पहले भी वह छोटी बड़ी तीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। जब वो कल्लू को शूट कर रहा था, तब उसके मोबाइल पर किसी का फोन भी आया था। उसे दो गोलियां मारने का हुक्म दिया गया। उसने दो गोलियां चलाई। गिरफ्तार शूटर छोटू पुलिस के सामने सारा राज उगल गया। 3 लाख में सौदा तय हुआ था, एडवांस उसे केवल 40 हजार रुपये ही मिले। सुपारी लेकर उसने कल्लू यादव का काम तमाम कर दिया। कल्लू यादव की हत्या का सूत्रधार भी उसका एक करीबी ही सुनील यादव निकला।

1 एकड़ 27 डिसमिल जमीन बन गया जी का जंजाल

करीब एक एकड़ 27 डिसमिल जमीन जी का जंजाल बन गया। यह जमीन टाटीसिल्वे के आरा गेट के पास है। सुनील इस जमीन पर अपना दखल चाहता था। कल्लू उसका बड़ा कांटा था। पुरानी अदावत और अपनी हुकूमत कायम करने के कारण कल्लू को मौत के घाट उतार दिया गया। जमीन खरीद-बिक्री और इलाके में दबदबा बनाये रखने के चलते कल्लू यादव और सुनील यादव एक दूसरे के जानी-दुश्मन बन गये। दोनों पहले कभी दोस्त थे। दोनों में अक्सर लफड़ा भी होते रहता था। दोनों एक दूसरे को देख लेने की खुली चुनौती भी देते रहते थे। दबंग कल्लू का मिजाज ऐसा था कि वह किसी से डरता नहीं था। चाहे, सामने कोई हो। एक बिल्डर से भी उसका पंगा हो गया था। वहीं रांची सेंट्रल जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी के टारगेट में भी वह था। दुश्मनों की संख्या बढ़ती चली गई। अंतिम परिणती भयानक कांड से हुआ। बीते 3 मार्च को सरेराह कल्लू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के बिड़ला सेनटोरियम के पास हुई थी।

सिर में सटाकर मारी गई गोली

कल्लू के सिर में सटाकर गोली मारी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद शूटर वहां से पैदल ही भाग निकला था। कल्लू के एक जानी दुश्मन का घर भी बिड़ला सेनटोरियम के पास ही है। इस लिहाज से घटनास्थल बिड़ला सेनटोरियम ही चुना गया। यहां कल्लू यादव का अक्सर आना-जाना था। कल्लू के एक भाई की हार्डवेयर की दुकान भी यहीं पर है। घटना के दिन भी कल्लू यादव अपने भाई की दुकान के बाहर ही खड़ा था। उसी समय पैदल आया एक शूटर उसे शूट आउट कर भाग निकलने में कामयाब रहा। साल 2013 में कल्लू के बड़े भाई राजकुमार यादव उर्फ लाले की घर में घुस कर हत्या कर दी गई थी। तब भी टारगेट में कल्लू यादव ही था, पर गलती से बड़ा भाई मारा गया था।

कल्लू को अपने राह का सबसे बड़ा कांटा मानता था सूत्रधार

गिरफ्तार शूटर ने कल्लू की हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये। उसने हत्या के सूत्रधार को भी बेनकाब कर दिया। सूत्रधार कल्लू को अपने राह का सबसे बड़ा कांटा माना करता था। पुरानी अदावत और अक्सर होते टसल के बाद कल्लू यादव को रास्ते से हटा देने का मन बना लिया गया। सूत्रधार ने अपने इस ख्याल के बारे में एक पुराने दागी को बताया। दागी ने उससे कहा कि, यह कोई बड़ी बात नहीं, पैसा खर्च करो, सारा इंतजाम हो जायेगा। शूटआउट फेल भी नहीं होगा। एक से बढ़कर एक शूटर उसके संपर्क में है।

पैदल बिड़ला सेनेटोरियम  पहुंचा था शूटर

रांची सेंट्रल जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी के साथ भी सूत्रधार का मिलना-जुलना था। कल्लू को निपटा देने की पूरी फिल्डिंग सेट कर ली गई। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार कल्लू की रेकी करते हुए शूटर पैदल ही टाटीसिल्वे के बिड़ला सेनेटोरियम के पास पहुंच गया। शूटर ने बिल्कुल सटा कर कल्लू के सिर और आंख में गोलियां दाग दी। खून से लथपथ कल्लू वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज के बाद वहां तहलका मच गया। शूटर पैदल ही वहां से भाग निकला। लहुलूहान कल्लू को आनन-फानन में रिम्स लाया गया, यहां से बेहतर इलाज के लिये उसे मेडिका ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कल्लू के मारे जाने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

CCTV में कैद हो गया था शूटर का चेहरा

रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने इस कांड को काफी गंभीरता से लिया। नामकुम ASP मुमल राजपुरोहित के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम CCTV फुटेज और टेक्निकल सेल की मदद से शूटर तक पहुंच गई। शूटर का चेहरा CCTV में कैद हो गया था। पुलिस कप्तान किशोर कौशल का राजधानी रांची में अपना एक अलग तगड़ा नेटवर्क है। इससे पहले वे रांची में लंबे समय तक सिटी SP रह चुके हैं। राजधानी रांची के छोटे-बड़े गुडों का जीवन कुंडली उनके पास है। शूटर का क्लू मारे गए कल्लू यादव के कुछ करीबी दोस्तों ने पुलिस को दिया। घटना के दिन शूटर अभिषेक और सूत्रधार सुनील यादव को एक साथ एक इनोवा गाड़ी में घूमते हुये देखा गया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और इनोवा गाड़ी जप्त कर ली है।

इसे भी पढ़ें : रि. फौजी का दूसरा बेटा भी मारा गया, लोगों का गुस्सा उबाल पर

इसे भी पढ़ें : रांची में 2 राशन डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड, 6 को शोकॉज… यहां देखें लिस्ट

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img