Ranchi : वरिष्ठ IAS अधिकारी वंदना दादेल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव बनाया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। वंदना दादेल अपने कार्यों के साथ कार्मिक विभाग और गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़कर) की प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगी।













