spot_img

घर आंगन अखाड़ा में गड़ी करम डाली, झूमा पूरा गली, मोहल्ला, टोला… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कृषि और प्रकृति से जुड़ा करम पर्व झारखंड की राजधानी रांची और खूंटी समेत कई अन्य जिलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट निश्छल प्रेम के तौर पर भी इस पर्व को जाना जाता है। भाइयों की खुशहाल जिंदगानी और उनकी लंबी आयु के लिए बहनें व्रत रखती हैं। प्रकृति को बचाने और उसे समृद्ध करने की भी कामना की जाती हैं। सात प्रकार के अनाज का जावा सात दिनों की खुशहाली का प्रतीक हैं। सात अनाज जैसे धान, गेहूं, मकई, उड़द, कुरथी, जौ, बोदी, करम पर्व के नौ दिनों पहले टोकरी में बालू डाल बोया जाता है। इन्हें हल्दी पानी से सींचा जाता है ताकि कीड़े ना लगे। करम देव की पूजा में इसी जावा का इस्तेमाल घर-आंगन में हुआ। करम देवता करम वृक्ष में वास करते है। इसकी लकड़ियों में घुन नहीं लगता। सालों साल पेड़ हरे रहते है। पूजा में तीन डालियों का प्रयोग होता है जो तीन काल और तीन देवो के प्रतीक है। राजधानी रांची में आज करम महोत्सव को लेकर अजीब सा उत्साह था। गली, टोला, मोहल्ला, छात्रावासों में मांदर की थाप पर लोगों के खूब पांव थिरके।

राजधानी के चडरी सरना समिति के बैनर तले चडरी अखड़ा में रंगवा मुर्गा एवं देशी अंडा की बली देकर लोगों की खुशहाल जिंदगी की कामना की गयी। समिति के प्रधान महासचिव सुरेन्द्र लिंडा ने करमा और धरमा की कथा सुनायी। समिति के संरक्षक ने फीता काट कर मंच का उद्घाटन किया। जितेंद्र सिंह ने कहा अपनी परंपरा संस्कृति और रिवाज को बचाए रखने की जरूरत है। समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि करम पूजा मनाने के पीछे की जो कहानी और इतिहास है वह हमें सदा अच्छे कर्म करने की सीख देती है। सबलू मुंडा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल धूमधाम से पर्व नहीं हो सका। सभी ने निर्जला उपवास कर पूरे रीतिरिवाज से पूजा-पाठ किया।

इधर, खूंटी में भी करम पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोदली बेला में पाहनों और पुजार द्वारा अखड़ा में करम की डाली गाड़ी गयी। पाहनों ने धार्मिक अनुष्ठान कराये। शाम होते ही छोटी-छोटी बच्चियां और लड़कियां पारंपरिक वेशभूषा में पूजा अर्चना की। मांदर ढोल और नगाड़ों की थाप पर गांव के लोग रातभर झूमते रहे। खूंटी पुलिस लाइन में आयोजित करम महोत्सव में पुलिस कप्तान अमन कुमार सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे। खूंटी के कस्तूरबा स्कूल में भी पूरे रीतिरिवाज के साथ छात्राओ ने निर्जला उपवास रख पूजा अर्चना की।

इसे भी पढ़ें : भारत को दूसरी बार मिली करारी हार, सुपर 4 में श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया

इसे भी पढ़ें :करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा

इसे भी पढ़ें :YBN University में लगा NSS का प्री-आरडी चयन शिविर

इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में हाथियों का कहर, देखें क्या कर डाला

इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर मार देना शर्मनाक… सुनें ट्रिपल मर्डर पर क्या बोले DSP

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...