डायन करार देकर मार देना शर्मनाक… सुनें ट्रिपल मर्डर पर क्या बोले DSP

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhavna Thakur/P Kumar) : जादू टोना करने के इल्जाम में गांव की तीन महिलाओं के मारे जाने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव का हर आंगन सूना-सूना है। गांव के ज्यादातर लोग खासकर लड़के और मर्द गांव छोड़ चुके हैं। गिनी-चुनी कुछ महिलाएं गांव में दिखाई पड़ीं। वह भी बिल्कुल खामोश हैं। ट्रिपल मर्डर केस के बाद गांव में दहशत है। पंचायत के मुखिया और पूरे मौजा के जमींदार प्रताप सिंह मुंडा ने इस ट्रिपल मर्डर केस को बहुत ही शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिये। वहीं, प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ने कहा डायन करार देकर तीन महिलाओं को मौत के घाट उतार देना बेहद शर्मनाक है। कानून किसी की हत्या की इजाजत नहीं देता। ऐसे लोगों को बख्शना भी गलत होगा। पूरे घटनाक्रम में घोर चिंता की बात यह उभर कर सामने आई कि महिलाओं को जान से खत्म कर देने में उनके अपने सगे और नाते रिश्तेदार भी शामिल थे।

मारी गई राईलू देवी के पति अभिमन्यु मुंडा, बेटा ललित मुंडा, बेटी और बहू को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इल्जाम है कि कांड में यह लोग भी शामिल थे। हालांकि पुलिस इस बिंदू पर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं अंधविश्वास की बलि वेदी पर चढ़ा दी गई ढोली देवी अपनी बेटी के साथ रहती थी। उसका कोई बाल-बच्चा नहीं है। तीसरी आलोमनी देवी घर में अकेली रहती थी। उसका कोई नहीं था। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह अपने ससुराल मारांगकिरी गांव में रहती है।

राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस को रांची के पुलिस कप्तान ने काफी गंभीरता से लिया। बुंडू डीएसपी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम में कई थानों के थानेदार और QRT टीम को शामिल किया गया। आलोमनी देवी की डेड बॉडी कल नहीं मिली थी। जी तोड़ मेहनत कर पुलिस ने आज उसकी डेड बॉडी को खोज निकाला। गांव के कुछ लोगों ने दबी जुबां से बताया कि गांव में ही रहने वाले एक ओझा के कहने पर ही इस भयानक कांड को अंजाम दिया गया था। कहते हैं कि बीते शुक्रवार को राणाडीह गांव में ही रहनेवाले एक जवान छउआ राजकिशोर सिंह मुंडा को उसके घर के अंदर एक करैत सांप ने डंस लिया। उसकी मौत के बाद तीनों महिलाओं को उठा लिया गया। एक पहाड़ पर ले जाकर तीनों का काम तमाम कर दिया गया। सुनें क्या बोले बुंडू के डीएसपी अजय कुमार सिंह…

इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...