Kohramlive : अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से कम है और आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। इस समय Realme P4x 5G, OPPO K14x 5G और Motorola G57 Power 5G सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। तीनों स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं, लेकिन प्रोसेसर, कैमरा, सॉफ्टवेयर और डिजाइन के मामले में इनकी खूबियां अलग-अलग हैं। अगर आप गेमिंग, कैमरा या लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं, तो खरीदने से पहले इनका यह तुलना जरूर पढ़ लें।
गेमिंग और परफॉर्मेंस में ये सबसे आगे
अगर आपका फोकस गेमिंग, मल्टीटास्किंग और तेज परफॉर्मेंस पर है, तो Realme P4x 5G सबसे मजबूत दावेदार माना जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो इस कीमत में काफी दमदार प्रदर्शन करता है। वहीं OPPO K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जबकि Motorola G57 Power 5G में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य गेमिंग के लिये अच्छे हैं, लेकिन हाई-ग्राफिक्स गेम खेलने वालों के लिए Realme बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इन तीनों फोन में डिस्प्ले और बैटरी में भी दमदार मुकाबला है। Realme P4x 5G में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहता है। OPPO K14x 5G में 6.75 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। Motorola G57 Power 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है।
बैट्री
- Realme P4x 5G – 7000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
- Motorola G57 Power 5G – 7000mAh, 30W TurboPower चार्जिंग
- OPPO K14x 5G – 6500mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
अगर लंबा बैकअप आपकी प्राथमिकता है तो Realme और Motorola दोनों बेहतर विकल्प हैं।
कैमरा के मामले में ये बेजोड़
जानकारों के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिये Motorola G57 Power 5G सबसे संतुलित विकल्प माना जा सकता है। इसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिससे लैंडस्केप और ग्रुप फोटो बेहतर आती हैं। दूसरी ओर Realme P4x 5G और OPPO K14x 5G में 50MP मुख्य कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सामान्य फोटोग्राफी के लिए दोनों अच्छे हैं, लेकिन कैमरा वर्सेटिलिटी के मामले में Motorola आगे निकलता है।
डिजाइन और सॉफ्टवेयर अनुभव
Motorola G57 Power 5G अपने स्टॉक एंड्रॉयड जैसे साफ-सुथरे इंटरफेस के लिये अलग पहचान रखता है। इसमें Android 16 आधारित लगभग क्लीन यूजर इंटरफेस मिलता है। इसके अलावा IP64 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड टेस्टिंग और वीगन लेदर फिनिश इसे मजबूत और प्रीमियम बनाते हैं। Realme P4x 5G Android 15 आधारित Realme UI पर चलता है, जबकि OPPO K14x 5G में Android 15 आधारित ColorOS मिलता है। दोनों में आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन हल्के और बिना ज्यादा ब्लोटवेयर वाले अनुभव के लिए Motorola बेहतर माना जा सकता है।
तीनों फोन की तुलना
| फीचर | Realme P4x 5G | OPPO K14x 5G | Motorola G57 Power 5G |
|---|---|---|---|
| प्रोसेसर | Dimensity 7400 Ultra | Dimensity 6300 | Snapdragon 6s Gen 4 |
| डिस्प्ले | 6.72″ LCD, 144Hz | 6.75″ LCD, 120Hz | 6.72″ FHD+, 120Hz |
| बैटरी | 7000mAh, 45W | 6500mAh, 45W | 7000mAh, 30W |
| कैमरा | 50MP + 2MP | 50MP + 2MP | 50MP Sony + 8MP Ultra-wide |
| सॉफ्टवेयर | Realme UI | ColorOS | लगभग Stock Android |
इसे भी पढ़ें : जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें
इसे भी पढ़ें : खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…
इसे भी पढ़ें : 30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…
इसे भी पढ़ें : PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…








